Pariksha Pe Charcha 2026: पढ़ाई का प्रेशर कैसे संभालें? पीएम मोदी ने दी बच्चों को क्लास

Pariksha Pe Charcha How to handle study pressure PM Modi

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा के दबाव और पढ़ाई से जुड़े तनाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एक खास गुरु मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि पढ़ाई शुरू करने से पहले मन को तैयार करना सबसे जरूरी है. पीएम मोदी के शब्दों में, पहले मन को अनुशासित करें, फिर उसे लक्ष्य से जोड़ें और उसके बाद जो विषय पढ़ने हैं, उन्हें व्यवस्थित रूप से रखें. उन्होंने छात्रों को समझाया कि जब मन सही दिशा में काम करने लगता है, तो पढ़ाई अपने आप आसान और प्रभावी हो जाती है.

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जीवन में लक्ष्य ऐसे होने चाहिए जो देखने और समझने में आसान हों, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी पड़े. उनका कहना था कि लक्ष्य हमेशा ऐसा होना चाहिए जो आपकी पहुंच में हो, मगर तुरंत पकड़ में न आए, ताकि आपको आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती रहे.