एक सेफ्टी पिन की कीमत तुम क्या जानो! जब पराडा ने अपने इस आइटम को किया लिस्ट; सोशल मीडिया ने क्या कहा जानें

सोचिए, आपके घर में जो छोटी-सी सेफ्टी पिन अक्सर कपड़ों की अलमारी, सिलाई बॉक्स या हैंडबैग में यूं ही पड़ी रहती है, वही अगर 68,700 रुपये की कीमत में बिके, तो आपका रिएक्शन क्या होगा?

Parada safety pin worth rupees 69 thousand goes viral on social media
Image Source: Social Media

सोचिए, आपके घर में जो छोटी-सी सेफ्टी पिन अक्सर कपड़ों की अलमारी, सिलाई बॉक्स या हैंडबैग में यूं ही पड़ी रहती है, वही अगर 68,700 रुपये की कीमत में बिके, तो आपका रिएक्शन क्या होगा? यही हुआ जब लक्जरी फैशन ब्रांड Prada ने हाल ही में अपनी नई कलेक्शन में एक साधारण सी सेफ्टी पिन लॉन्च की लेकिन ब्रांडिंग और डिजाइन के साथ उसे “फैशन एक्सेसरी” का नया दर्जा दे दिया गया. अब यही पिन सोशल मीडिया पर चर्चा और मज़ाक दोनों का केंद्र बन गई है.

Prada ने इस अनोखे प्रोडक्ट का नाम रखा है “Crochet Safety Pin Brooch”. सुनने में साधारण लगने वाली यह पिन असल में मेटल से बनी है और इसके ऊपर रंग-बिरंगे धागों से खूबसूरत क्रोशे डिज़ाइन लपेटा गया है. इसके बीच में Prada का क्लासिक छोटा सा लोगो जड़ा गया है, जो इसे “लक्जरी” का टैग दिलाता है. कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक पिन नहीं, बल्कि “आधुनिक फैशन का नया प्रतीक” है. एक ऐसी चीज़ जो सादगी को क्लास और आर्टिस्ट्री में बदल देती है. लेकिन इंटरनेट यूज़र्स का कहना कुछ और ही है.

सोशल मीडिया पर मज़ेदार रिएक्शन

जैसे ही Prada की यह पिन ऑनलाइन लिस्ट हुई, ट्विटर (एक्स) और इंस्टाग्राम पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा, भाई, पांच रुपये में यही सेफ्टी पिन मिल जाएगी, बस Prada का टैग हटा दो. वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, मेरी दादी इससे बेहतर बना देंगी, वो भी फ्री में. कई लोगों ने तो इसे “फैशन की नाम पर ठगी” करार दे दिया. कुछ ने मज़ाक में कहा कि “इतनी कीमत में तो मैं शादी का सूट सिलवा लूं.

आखिर इतनी महंगी क्यों है?

अब सवाल ये है कि एक साधारण पिन की कीमत इतनी ज्यादा क्यों?दरअसल, लक्जरी ब्रांड्स की दुनिया में कीमत सिर्फ मटेरियल की नहीं होती — वह “ब्रांड वैल्यू”, “रेयरनेस” और “आर्टिस्टिक सिग्नेचर” पर भी निर्भर करती है. Prada जैसी कंपनियां अपने हर डिजाइन में “कहानी” और “भावना” जोड़ती हैं. इस पिन को एक “फैशन स्टेटमेंट” कहा जा रहा है — यानी इसे पहनना सिर्फ जरूरत नहीं, एक पहचान बनाना है.लेकिन आम लोगों के लिए, यह तर्क समझना शायद मुश्किल है, क्योंकि सेफ्टी पिन जैसी रोज़मर्रा की चीज़ पर इतना खर्च करना व्यावहारिक नहीं लगता.

यूजर्स बोले इतना तो हमारे ऊपर कर्ज है. ऑनलाइन ट्रोल्स का मज़ा यहीं खत्म नहीं हुआ. एक यूजर ने लिखा, इस पिन को खरीदने से अच्छा मैं 69 हजार की एफडी करा लूं. दूसरे ने कहा, जितनी इसकी कीमत है, उतना तो मुझ पर कर्ज है. कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि यह “फिजूल खर्च” का सबसे बड़ा उदाहरण है और यह दिखाता है कि लक्जरी फैशन आम आदमी की पहुंच से कितना दूर है.

फैशन की नई परिभाषा या दिखावे का खेल?

Prada की यह पिन सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि इस बात की झलक है कि आज फैशन और लक्जरी की दुनिया कितनी अलग सोच पर चल रही है. जहां एक ओर डिज़ाइनर्स सादगी को कला का रूप दे रहे हैं, वहीं आम जनता इसे दिखावे की होड़ मान रही है.इस विवाद के बीच एक बात तो साफ है — चाहे इसे “फैशन की नई ऊंचाई” कहें या “पैसे की बर्बादी”, Prada की यह सेफ्टी पिन इंटरनेट पर अपना अलग ही ट्रेंड बना चुकी है.

यह भी पढ़ेंः चीन-बांग्लादेश बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना का अभ्यास, आसमान में गरजेंगे राफेल, तेजस और SU-30 फाइटर जेट