प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे पलाश मुच्छल? VIDEO क्लिप सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

फेमस क्रिकेटर स्मृति मंधाना और उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं. कारण दोनों की शादी होने वाली थी. शादी को लेकर थी इसलिए कहा गया क्योंकि कुछ नीजि कारणों से दोनों की शादी रुक गई. इसके पीछे का कारण सामने आया कि पिता की तबियत खराब होने के कारण इनकी शादी रुकवाई गई.

Palash Muchhal visit premanand maharaj ashram video goes viral on social media
Image Source: Social Media

फेमस क्रिकेटर स्मृति मंधाना और उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं. कारण दोनों की शादी होने वाली थी. शादी को लेकर थी इसलिए कहा गया क्योंकि कुछ नीजि कारणों से दोनों की शादी रुक गई. इसके पीछे का कारण सामने आया कि पिता की तबियत खराब होने के कारण इनकी शादी रुकवाई गई. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कई चैट्स वायरल होने लगी. जिसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया. हालांकि अभी भी दोनों की शादी का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि आधिकारिक तौर पर दोनों ओर से ही कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. 

वायरल चैट्स के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दावा है कि वीडियो में दिखने वाला शख्स पलाश मुच्छल है, जो प्रेमानंद महाराज के दरबार उनसे आशिर्वाद लेने पहुंचा है. लोगों ने क्यास लगाना शुरू कर दिए कि यह शख्स पलाश मुच्छल है. कुछ उनके हाथों की महंदी को मिला रहे हैं, तो कुछ मास्क के पीछे शक्ल को पहचानने की कोशिश में जुटे हैं. 

कैसे शुरू हुई पलाश की चर्चा? 

वृंदावन पहुंचे एक शख्स जो प्रेमानंद महाराज के डिस्कशन को सुन रहा था. उसका एक वीडियो सामने आया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू किया. एक यूजर ने कहा कि जब वो इस डिस्कशन को देख  रहा था तो उसे लगा कि ये 100 प्रतिशत मास्क के पीछे वाला बंदा पलाश है.  कई लोगों ने कहा कि इसके हाथों की मेहंदी देखी और उंगलियों पर नजर गई. जिसके बाद उनकी वेडिंग फोटोज को मिलाया गया तो सेम नाम जप माला जो वो यूज करते हैं दिखाई दी. कई लोगों ने इसी से जुड़े वीडियो और फोटो शेयर किए हैं. कुछ का ऐसा मानना है कि पलाश की पीआर टीम की ये स्ट्रैटिजी है. 

कब होगी शादी? 

इस बीच ऐसी जानकारियां भी सामने आई. जिसमें कहा गया कि जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है. 7 दिसंबर की तारीख सामने आई थी. लेकिन इसपर स्मृति के भाई ने आकर सफाई दी और कहा कि अभी भी शादी पोस्टपोन ही है. 

यह भी पढ़ें: ODI से पहले नेट प्रैक्टिस में दिखा कोहली और रोहित का जलवा, देखें VIDEO