पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने 'नाटू नाटू' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस...उत्साह में रामचरण और जूनियर NTR को भी किया फेल!

नाटू-नाटू गाने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने जमकर डांस किया. इस गाने पर डांस करते हुए एक्ट्रेस काफी उत्साहित दिखीं, वह गाने पर सिर्फ ठुमके ही नहीं लगा रही थी बल्कि कूद-कूदकर नाच रही हैं.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने 'नाटू नाटू' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस...उत्साह में रामचरण और जूनियर NTR को भी किया फेल!

भारतीय फिल्मों का जादू पाकिस्तान में सिर चढ़कर बोलता है, वहां, से आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो सामने आता रहता है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें RRR मूवी के एक सॉन्ग नाटू-नाटू का जलवा भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देश में भी खूब धमाल मचा रहा है. आज कल इस गाने का खुमार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है.

एक्ट्रेस ने जमकर लगाए ठुमके

नाटू-नाटू गाने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने जमकर डांस किया. इस गाने पर डांस करते हुए एक्ट्रेस काफी उत्साहित दिखीं, वह गाने पर सिर्फ ठुमके ही नहीं लगा रही थी बल्कि कूद-कूदकर नाच रही हैं. अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को theweddingbridge नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा है और साथ ही उन्होंने स्पॉर्ट्स शूज पहन रखे हैं.

हनिया ने किया फ्लोर तोड़ डांस

एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस समेत आम लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि हानिया आमिर ने डांस फ्लोर पर तोड़ फोड़ की है. अब तक इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.