पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! भारतीय टीम की करने गए थे शिकायत, ICC ने दिखा दी औकात

ICC Rejects PCB Demand: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद उठा "हैंडशेक विवाद" अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा निर्णय लेते हुए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया है.

Pakistan huge humiliation They went to complain about the Indian team ICC showed them their place
Image Source: Social Media/X

ICC Rejects PCB Demand: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद उठा "हैंडशेक विवाद" अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा निर्णय लेते हुए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया है. PCB ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने पर विरोध जताते हुए रेफरी पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन ICC ने इसे खारिज कर दिया है.

यह विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच से जुड़ा है. पाकिस्तान का आरोप है कि टॉस के दौरान रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने उनके कप्तान सलमान अली आगा से कहा कि वह भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाएं. इस निर्देश के चलते न केवल टॉस के समय बल्कि मैच के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक 'हैंडशेक' नहीं हुआ.

पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया और इसे लेकर रेफरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी. उन्होंने रेफरी को हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अगला मुकाबला, जो यूएई के खिलाफ होना है, नहीं खेलेंगे.

ICC का जवाब और रुख

ICC ने इस मुद्दे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान तो जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, संस्था ने PCB की मांग को अस्वीकार कर दिया है. ICC अधिकारियों का मानना है कि रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की भूमिका मामले में सीमित रही और उन्होंने जो भी कहा, वह संभावित विवाद से बचाने की मंशा से था.

ICC ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी एक बोर्ड की शिकायत पर अनुभवी मैच रेफरी को हटाना क्रिकेट संचालन की नैतिकता और तटस्थता के खिलाफ होगा. ऐसे में PCB को इस मुद्दे पर झटका लगा है.

क्या आगे बढ़ेगा विवाद?

हालांकि पाकिस्तान ने धमकी दी है कि वह अगला मैच नहीं खेलेगा, लेकिन अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अगर PCB अपने रुख पर अड़ा रहता है तो यह विवाद और गहराने की आशंका है, जिससे टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- भारत के दुश्मन होंगे तबाह! इंडिया ने बना लिया ब्रह्मोस से भी खतरनाक हथियार, जानें खासियत