PoJK Protests: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में सरकार की कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन और तेज हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 600 से ज्यादा नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद कई इलाकों में लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.
बताया जा रहा है कि प्रमुख आंदोलनकारी नेता शौकत नवाज मीर को नजरबंद किए जाने के बाद जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. संगठन ने अपने नेताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है.
भारत से मदद की अपील
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में JAAC के प्रमुख नेताओं में शामिल सरदार अमन खान लोगों को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि PoK में राशन और दवाइयों की कमी है और लोगों को मदद की जरूरत है. उन्होंने भारत के जम्मू-कश्मीर के पुंछ, राजौरी, डोडा और अन्य इलाकों के लोगों से समर्थन और मदद की अपील भी की.
🇮🇳💥🔥भारत में विलय की मांग को लेकर PoJK की सड़कों पर उतरा जनसैलाब*पाकिस्तानी जुल्म के खिलाफ फूटा गुस्सा
— Vishal Singh🇮🇳 (@vishalpcbvisha1) July 5, 2026
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) से एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से तंग आकर अब वहां के नागरिकों ने खुलकर भारत के साथ…
LoC खत्म करने की मांग
अपने भाषण में सरदार अमन खान ने कहा कि वे नियंत्रण रेखा (LoC) या सीजफायर लाइन को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने लोगों से इस मांग के समर्थन में आगे आने की अपील की और कहा कि अगर बातचीत का रास्ता खुला रहेगा तो समाधान निकल सकता है.
पाकिस्तान सरकार को दी चेतावनी
एक अन्य वायरल वीडियो में अमन खान ने प्रदर्शनकारियों से पूछा कि क्या उन्हें LoC की ओर बढ़ना चाहिए. इस पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार समर्थन जताया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किया गया, तो लोगों के पास भी जवाब देने के दूसरे रास्ते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार लंबे समय से PoK के लोगों के साथ सख्ती कर रही है.
लगातार जारी हैं प्रदर्शन
अपने एक अन्य वीडियो संदेश में अमन खान ने कहा कि PoK में पिछले करीब एक महीने से लोगों पर दबाव और कार्रवाई जारी है. उन्होंने कश्मीर घाटी, जम्मू, पुंछ, राजौरी, लद्दाख, करगिल और गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों से एकजुट होने की अपील की. हालांकि, इन वायरल वीडियो और उनमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. स्थिति को लेकर अलग-अलग पक्षों की अपनी-अपनी बातें सामने आ रही हैं.
ये भी पढ़ें- TTP ने ठुकराई शांति वार्ता, अब पाकिस्तान के साथ होगी आर-पार की जंग! मिसाइल प्रोजेक्ट का किया ऐलान