इस हफ्ते OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज, देखें लिस्ट

OTT Release This Week: मई का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने मनोरंजन के नए खजाने खोल दिए हैं. चाहे कोर्टरूम थ्रिलर हो, रोमांटिक कॉमेडी या हाई-सोसाइटी ड्रामा, इस हफ्ते की रिलीज़ हर तरह के दर्शकों को भाएगी.

OTT Release This Week system Desi Bling Tom Clancy's Jacky Rayan Ghost War
Image Source: Social Media

OTT Release This Week: मई का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने मनोरंजन के नए खजाने खोल दिए हैं. चाहे कोर्टरूम थ्रिलर हो, रोमांटिक कॉमेडी या हाई-सोसाइटी ड्रामा, इस हफ्ते की रिलीज़ हर तरह के दर्शकों को भाएगी. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज़ आपके लिए तैयार हैं.

सिस्टम

अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित सिस्टम एक एक्साइटिंग कोर्टरूम थ्रिलर है. कहानी सरकारी वकील नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने पिता की फर्म में पार्टनरशिप पाने के लिए लगातार 10 केस जीतने होते हैं. यह थ्रिलर अमेज़न प्राइम वीडियो पर 22 मई, 2026 से स्ट्रीम होगी.

सतरंगी: बदले का खेल

सतरंगी: बदले का खेल एक क्राइम-रिवेंज थ्रिलर है. इसमें बबलू महतो (अंशुमान पुष्कर) अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए दोहरी जिंदगी जीते हुए खतरनाक योजना बनाता है. जाति, राजनीति और सत्ता संघर्ष के बीच बबलू की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है. इसे जी5 पर 22 मई, 2026 से देखा जा सकेगा.

देसी ब्लिंग

नई रियलिटी सीरीज़ देसी ब्लिंग दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की शानदार और ग्लैमरस दुनिया दिखाती है. करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और अन्य मशहूर चेहरे इसमें नजर आएंगे. हाई-सोसाइटी पार्टियां और पर्सनल रिश्ते इस शो को और मनोरंजक बनाते हैं. यह नेटफ्लिक्स पर 20 मई, 2026 से स्ट्रीम होगी.

टॉम क्लैंसीज जैक रायन: घोस्ट वॉर

जैक रायन: घोस्ट वॉर में जैक रायन (जॉन क्रासिंस्की) फिर से CIA एजेंटों के साथ जुड़ते हैं और ऐसे दुश्मन का सामना करते हैं जो उनके हर कदम से वाकिफ है. इसमें जैक को अपने अतीत के रहस्यों से भी जूझना पड़ता है. इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर 20 मई, 2026 से देखा जा सकता है.

द बोरोस

द बोरोस की कहानी सैम (अल्फ्रेड मोलिना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी की मौत के बाद न्यू मैक्सिको के ओल्ड-एज होम में आता है. यहां उसे एक भयानक प्रेत और रहस्यमयी खतरे का सामना करना पड़ता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 21 मई, 2026 से स्ट्रीम किया जाएगा.

मधुविधु

मलयालम रोमांटिक कॉमेडी मधुविधु अडूर के एक ट्रेडिशनल मेल-डोमिनेटेड परिवार के बैचलर अमृतराज (शराफुद्दीन) के इर्द-गिर्द घूमती है. लोकल अंधविश्वासों के चलते उसे पत्नी ढूंढने में कई मुश्किलें आती हैं. इसे सोनीलिव पर 22 मई, 2026 से देखा जा सकेगा.

वारंट

वारंट एक थ्रिलिंग तमिल क्राइम ड्रामा है. यह कोट्टई करप्पुसामी की कहानी है, जो शांत स्वभाव का कांस्टेबल है. पुलिस बल में सम्मान पाने की उसकी कोशिशों के बीच अपमान और हिंसा उसे चुनौती देते हैं. इसे जी5 पर 22 मई, 2026 से स्ट्रीम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 18 साल बाद फिर साथ आए इमरान हाशमी और विशेष भट्ट, ‘आवारापन 2’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट