इस हफ्ते OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'सितारे जमीन पर' से 'वध 2' तक.. ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

OTT Release This Week: ओटीटी प्रेमियों के लिए ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

OTT Release This Week Sitaare Zameen Par Vadh 2 Bloodhounds 2
Image Source: Social Media

OTT Release This Week: ओटीटी प्रेमियों के लिए ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. हर जॉनर की फिल्म और सीरीज दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. अगर आप भी इस हफ्ते ओटीटी पर नई कंटेंट देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए एक बेहतरीन गाइड साबित हो सकती है.

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस

1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसे वीर दास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में एक्शन, जासूसी और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. अगर आपको मसालेदार एक्शन के साथ हंसी-मजाक का तड़का पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

मृत्युंजय 

साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मृत्युंजय' अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी, जिसमें श्री विष्णु लीड रोल में हैं. यह फिल्म न सिर्फ एक्शन के शौकिनों के लिए, बल्कि थ्रिलर के फैंस के लिए भी खास रहेगी.

XO किट्टी सीजन 3 

कोरियन ड्रामा 'XO किट्टी' का तीसरा सीजन 2 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब तीसरे सीजन से दर्शकों की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. अगर आपने पहले दो सीजन देखे हैं, तो इस नए सीजन को मिस नहीं कर सकते.

सितारे जमीन पर 

आमिर खान की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं. इसे 3 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह फिल्म उन सभी को पसंद आएगी जो बच्चों की दुनिया को समझना चाहते हैं और उनपर ध्यान देना चाहते हैं.

ब्लडहाउंड्स सीजन 2

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'ब्लडहाउंड्स' का दूसरा सीजन 3 अप्रैल को रिलीज होगा. इसमें वू डो-ह्वान और ली सांग-यी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस सीरीज का पहला सीजन दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया था, और दूसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं. यह सीरीज उन लोगों के लिए है जिन्हें क्राइम थ्रिलर और एक्शन पसंद है.

वध 2

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'वध 2' में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का प्लॉट शिवपुरी जिला जेल के आसपास के घटनाक्रम के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां एक लोकल विधायक के भाई और अपराधी केशव का रहस्यमयी तरीके से गायब होना दिखाई जाता है. यह फिल्म 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और थ्रिलर के शौकिनों के लिए बेहद रोमांचक साबित हो सकती है.

भाभी जी घर पर हैं, फन द रन

टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' से प्रेरित फिल्म 'फन द रन' 3 अप्रैल को जी5 पर रिलीज हो रही है. हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. अगर आपको इस शो के किरदार पसंद हैं, तो इसे देखना एक मजेदार अनुभव हो सकता है.

मामला लीगल है सीजन 2

सीरीज 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. इसमें पटपड़गंज जिला न्यायालय के वकील और उनके अनोखे केस वापस आ रहे हैं. इस बार रवि किशन (VD त्यागी) वकील से जज बन चुके हैं. पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था, और दूसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं.

मां का सम 

सीरीज 'मां का सम' में मोना सिंह और मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में हैं. इस कहानी में एक 19 साल के मैथ जीनियस बेटे की यात्रा दिखाई जाती है. यह सीरीज 3 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और अगर आप भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानियों के शौकिन हैं, तो यह आपको जरूर पसंद आएगी.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग के कारण खौफ में शाहरुख खान! इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर उठाया बड़ा कदम