ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर! जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, ₹81,100 तक मिलेगी सैलरी

OSSB Recruitment 2026: सरकारी विभाग में स्थायी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (OSSB) ने जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ossb-junior-assistant-clerk-recruitment-2026-online-application-details
Image Source: Magnific

OSSB Recruitment 2026: सरकारी विभाग में स्थायी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (OSSB) ने जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए योग्य स्नातक उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में शामिल होने का मौका मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इतने पदों पर होगी भर्ती

ओडिशा राज्य चयन बोर्ड की ओर से जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क) के कुल 14 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा. आयु की गणना भर्ती अधिसूचना में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी.

आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास बेसिक कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और उससे संबंधित प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. बिना कंप्यूटर योग्यता के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक वेतन

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी पात्रता के अनुसार मिल सकती हैं.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

सामान्य, SEBC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले OSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां Recruitment सेक्शन में जाकर जूनियर असिस्टेंट भर्ती से संबंधित लिंक खोलें. सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! गन्ना सुपरवाइजर के 1182 पदों पर भर्ती शुरू, तुरंत करें आवेदन