सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ध्यान दें, इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

Government Jobs Weekly Update: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपके लिए कई मौके सामने आए हैं. इंडिया पोस्ट, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) समेत कई सरकारी संस्थानों ने अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है.

Opportunities from 10th 12th-grade pass-outs to graduates Over 41,000 government jobs
Image Source: ANI/ File

Government Jobs Weekly Update: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपके लिए कई मौके सामने आए हैं. इंडिया पोस्ट, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) समेत कई सरकारी संस्थानों ने अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. इन भर्तियों में कुल 41 हजार से ज्यादा पद शामिल हैं.

खास बात यह है कि इन नौकरियों के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भी तय है. आइए जानते हैं किस विभाग में कितने पद हैं और कब तक फॉर्म भरा जा सकता है.

इंडिया पोस्ट में 23,757 पदों पर भर्ती

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) समेत कुल 23,757 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन 10वीं में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है.

SSC CHSL में 2,536 पद खाली

12वीं पास युवाओं के लिए SSC CHSL 2026 में सरकारी नौकरी पाने का मौका है. कर्मचारी चयन आयोग ने LDC, JSA और DEO समेत 2,536 पदों के लिए आवेदन शुरू किए हैं. योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 तय की गई है.

यूपी में 12,405 प्राइमरी टीचर की भर्ती

उत्तर प्रदेश में सुपर टीईटी 2026 के तहत प्राथमिक शिक्षकों के 12,405 पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने TET या CTET परीक्षा पास की है. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है.

PGT शिक्षक के 2,607 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 2,607 पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं.

रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इनमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, लैब असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं. इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में Food Safety Officer की भर्ती, 42 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी