भारत में लॉन्च हुआ Oppo K14 Plus, 8,000mAh की दमदार बैटरी से है लैस, जानें कीमत और ऑफर्स

स्मार्टफोन बाजार में अपनी K-Series को आगे बढ़ाते हुए Oppo ने भारत में नया Oppo K14 Plus लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे सीरीज का हाई-एंड मॉडल बताया है, जिसमें दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

oppo-k14-plus-launched-india-price-specifications-sale-offers
Image Source: Social Media

स्मार्टफोन बाजार में अपनी K-Series को आगे बढ़ाते हुए Oppo ने भारत में नया Oppo K14 Plus लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे सीरीज का हाई-एंड मॉडल बताया है, जिसमें दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट और 8,000mAh बैटरी दी गई है.

Oppo K14 Plus की कीमत और पहली सेल

Oppo K14 Plus को तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं 8GB 128GB वेरिएंट 32,999 रुपये और 8GB 256GB टॉप मॉडल 35,999 रुपये में आएगा. फोन Solar Orange और Star White कलर में उपलब्ध होगा. इसकी पहली सेल 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने का No-cost EMI दिया जा रहा है.

144Hz AMOLED डिस्प्ले और मजबूत डिजाइन

फोन में 6.77 इंच की FHD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,772 × 1,272 पिक्सल है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. डिवाइस में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जबकि धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP69K रेटिंग मिली है.

50MP OIS कैमरा और Dimensity 7360 Max प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Oppo K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है. फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. कैमरा सेटअप में 2-एक्सिस OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP मोनोक्रोम डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है.

8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

Oppo K14 Plus में कंपनी ने 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि फोन 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के जरिए दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है, जिससे यूजर्स को कंपनी का नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है.

ये भी पढ़ें: ChatGPT यूजर्स हो जाएं सावधान! AI की सेफ्टी को लेकर मचा बवाल, OpenAI पर उठे सवाल