Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी ए सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन को दो अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश किया गया है और इसे आकर्षक कलर वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध कराया गया है. Oppo ने इसे खासतौर पर अपनी पॉवरफुल बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है, जो उसे एक बेहतर ऑप्शन बनाता है. चलिए जानते हैं कि इस फोन की कीमत, बिक्री की तारीख और खास फीचर्स के बारे में.
Oppo A6s 5G की कीमत और उपलब्धता
Oppo A6s 5G के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है. अगर आप 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसकी कीमत ₹18,999 होगी. वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है. यह स्मार्टफोन इस प्राइस रेंज में Realme P4x 5G और Motorola G67 Power 5G जैसे स्मार्टफोन्स से कड़ी टक्कर लेगा. इस फोन की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर भी शुरू हो चुकी है.
साथ ही, Oppo इस स्मार्टफोन के साथ ₹1000 का इंस्टेंट कैशबैक भी ऑफर कर रहा है. इसके अलावा, SBI, Kotak, IDFC, BOB, YES Bank, Federal Bank और DBS बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 3 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है.
Oppo A6s 5G के शानदार स्पेसिफिकेशंस
Oppo A6s 5G का डिस्प्ले 6.75 इंच का LCD पैनल है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक पहुंचती है, जिससे आपको बेहतरीन विज़िबिलिटी मिलती है. यह स्मार्टफोन ColorOS 15 पर काम करता है और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर द्वारा संचालित है. फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है. गेमिंग के लिए इसमें AI GameBoost और नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए AI LinkBoost 3.0 फीचर्स दिए गए हैं.
कैमरा और कनेक्टिविटी
Oppo A6s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth, GPS, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट की सुविधा मिलती है. बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इस फोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है.
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी है. Oppo A6s 5G में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 22.4 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है. 44W फास्ट चार्जिंग की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 41% तक चार्ज हो जाती है.
ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! इन ऐप्स से बुकिंग पर मिल रहा जबरदस्त कैशबैक, जानें कैसे मिलेगा फायदा