ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था... मेलबर्न से पीएम मोदी का आतंकियों को कड़ा संदेश, जानें क्या कहा

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 30 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखकर पीएम मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह 'हाउसफुल' और 'ब्लॉकबस्टर' है.

Operation Sindoor was just a demo PM Modi stern message to terrorists from Melbourne
Image Source: Social Media

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 30 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखकर पीएम मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह 'हाउसफुल' और 'ब्लॉकबस्टर' है. उन्होंने कहा कि मेलबर्न के लोगों से मिलने का उन्हें भी बेसब्री से इंतजार था और जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत हुआ, वह बेहद खास है.

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, पाकिस्तान को दिया संदेश

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दुनिया ने इस अभियान का असर देखा है. आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई और इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और देश की रक्षा क्षमता को अब पूरी दुनिया देख रही है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 साल में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है और इस बार उनकी 'हैट्रिक' पूरी हो गई. उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का सबूत है. उन्होंने भारतीय समुदाय का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को मजबूत बनाने में सबसे बड़ा योगदान यहां रहने वाले भारतीयों का है.

भारत की तरक्की का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय अपनी मेहनत से इस देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनका दिल हमेशा भारत से जुड़ा रहता है. उन्होंने कहा कि आज का भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि एक सपना पूरा होने के बाद नया सपना जन्म लेता है और देश लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है.

वेनेजुएला की मदद का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में वेनेजुएला में आए भूकंप का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत ने दूरी नहीं देखी, बल्कि वहां के लोगों के दुख को अपना दुख माना. भारत ने राहत और बचाव अभियान चलाकर जल्द से जल्द मदद पहुंचाई. उन्होंने कहा कि भारत जब किसी की मदद करता है, तो वह देश या पासपोर्ट नहीं देखता. यही वजह है कि दुनिया का भारत पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Sharad Pawar: NDA में शामिल होंगे शरद पवार? शिंदे से मुलाकात के बाद बढ़ीं अटकलें