Jammu Kashmir Big Operation : कश्मीर में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार! करोड़ों की संपत्ति अटैच!

Operation in Jammu Kashmir strike against drug trafficking Assets attached

जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान 827 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.