OnePlus का ये दमदार फोन मचाएगा धूम, 9000mAh बैटरी से होगा लैस, जानें कब तक होगा लॉन्च

OnePlus भी अपने नए स्मार्टफोन "OnePlus Turbo" के साथ 9000mAh बैटरी का विकल्प पेश करने जा रहा है.

OnePlus Turbo to launch with 9000mAh battery; see expected features
Image Source: Social Media

स्मार्टफोन की बैटरी की क्षमता हमेशा से यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू रही है. कम बैटरी क्षमता वाले फोन यूजर्स को बार-बार चार्ज करने की परेशानी में डालते हैं. इसी समस्या को दूर करने के लिए अब कंपनियां बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर ध्यान दे रही हैं. हाल ही में Honor ने 10,000mAh बैटरी वाले दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, और अब खबरें आ रही हैं कि OnePlus भी अपने नए स्मार्टफोन "OnePlus Turbo" के साथ 9000mAh बैटरी का विकल्प पेश करने जा रहा है.

OnePlus Turbo की संभावित विशेषताएं

वनप्लस टर्बो की आगामी डिवाइस के बारे में कई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इस डिस्प्ले के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहद स्मूद और शानदार हो सकता है.

स्पीड और प्रदर्शन के मामले में यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है, जो तेज प्रोसेसिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा. वनप्लस टर्बो में 9000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो यूजर्स को लंबे समय तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल करने की सुविधा देगी. इसके साथ ही 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जो बैटरी को बहुत तेजी से चार्ज करेगा.

OnePlus Turbo की लॉन्च डेट और मार्केट

वनप्लस टर्बो के लॉन्च की तारीख को लेकर भी कई खबरें सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. वनप्लस इस फोन को Mobile World Congress (MWC) 2026 के दौरान 2 से 5 मार्च के बीच घोषणा कर सकता है. हालांकि, लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी बाकी है, लेकिन जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, वनप्लस सोशल मीडिया पर इस फोन के बारे में और अधिक जानकारी साझा कर सकता है.

भारत में OnePlus Turbo की लॉन्चिंग

वनप्लस टर्बो का भारत में नाम और वेरिएंट थोड़े अलग हो सकते हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत में इस फोन को "Nord" सीरीज के तहत पेश किया जा सकता है, जबकि चीन में इसे "Turbo" नाम से लॉन्च किया जा सकता है. यह फोन भारत में मिड-प्राइस सेगमेंट में अपनी जगह बना सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो बड़ी बैटरी और मजबूत प्रदर्शन चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: सावधान! QR कोड के जरिए हो रहे स्कैम, शातिर ठग आपको ऐसे लगा सकते हैं चूना, जान लें बचने के तरीके