9000 mAh बैटरी, क्या करवाकर मानेगा Oneplus! iPhone को भी छोड़ दिया पीछे

फोन खरीदते समय कई चीजों का खास ख्लाल रखा जाता है. डिवाइस की बैटरी, परफॉमेंस, कैमरा, चार्ज कितनी देर में होने वाला है. वॉटर प्रूफ है नहीं. इस तरह की चीज में कुछ हद तक मिल भी जाए तो बैटरी की परेशानी सबसे ज्यादा रहती है.

OnePlus Launched Turbo 66v with 9000 mah battery specs know price
Image Source: OnePlus

फोन खरीदते समय कई चीजों का खास ख्लाल रखा जाता है. डिवाइस की बैटरी, परफॉमेंस, कैमरा, चार्ज कितनी देर में होने वाला है. वॉटर प्रूफ है नहीं. इस तरह की चीज में कुछ हद तक मिल भी जाए तो बैटरी की परेशानी सबसे ज्यादा रहती है. क्योंकि अंत में फोन ने काम बैटरी पर ही करना है. लेकिन अगर हम कहें कि आपकी यही चिंता अब दूर होने वाली है तो? 

दरअसल OnePlus कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन को आप सभी OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V के नाम से जान सकते हैं. इन दोनों डिवाइस में एक खास बात ये है बैटरी कंपनी ने 9 हजार mAh की दमदार बैटरी के साथ इन डिवाइश को मार्केट में उतारा है. जानकर हैरानी होगी कि एप्पल जैसी दिग्गज कंपनी भी इस बैटरी पैक का मुकाबला नहीं कर पाई. लेटेस्ट डिवाइस आईफोन-17 भी 3,692mAh बैटरी पैक के साथ आता है. हालांकि प्रो में और भी अधिक ऑप्शन मिल जाते हैं. आइए एक बार कीमत पर नजर डाल लेते हैं. 

कितनी होगी कीमत 

अगर बात करें कीमत की तो टर्बो 6 की कीमत 2099 युआन भारतीय कीमत के अनुसार 27 हजार रुपये होती है. यह बेसिक मॉडल है. इस वेरिएंट में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस मिल जाता है. टॉप पेरिएंट की कीमत 2899 युआन यानी 37 हजार रुपये होती है. कलर ऑप्शन्स में आपको सिल्वर, ब्लैक और ग्रीन का ऑप्शन मिलने वाला है. वहीं इसके बेस मॉडल वेरिएंट यानी 6V की बात करें तो वो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ आता है. जिसकी कीमत 1,699 युआन (लगभग 21 हजार रुपये) है. ये फोन भी तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और वॉइट में आता है.

खास है स्पेसिफिकेशन 

डिवाइस जितना बैटरी में दमदार है उतना ही स्पेसिफिकेशन में भी दमदार है. OnePlus Turbo 6 सीरीज में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, Android 16 ColorOS 16 के साथ उपलब्ध होगा. कैमरा क्वालिटी की अगर बात की जाए तो रियर में  डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल होने वाला है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की अगर बात की जाए तो 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है. 80W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, इन डिस्प्ले फिंगर-प्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आते हैं.

यह भी पढ़ें: गलती से रीफ्रेश हो गई इंस्टाग्राम रील? ऐसे आएगी फीड पर वापस