Whatsapp Tips: वॉट्सऐप को दुनिया का सबसे सुरक्षित मैसेजिंग ऐप माना जाता है, जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से लैस है. लेकिन इसके बावजूद, कई बार लोग अपनी प्राइवेट चैट लीक होने की शिकायत करते हैं. जब हम वॉट्सऐप की सुरक्षा के बारे में सोचते हैं, तो पहली बात जो दिमाग में आती है, वह है – ऐप का एन्क्रिप्शन. लेकिन क्या आपको पता है कि चैट लीक होने का असली कारण अक्सर आपकी एक छोटी सी गलती होती है? आइए जानते हैं कैसे.
क्लाउड बैकअप और उसकी सुरक्षा
वॉट्सऐप चैट का बैकअप लेना बहुत आम बात है, खासकर जब आप फोन बदलते हैं या डाटा खोने से डरते हैं. ज्यादातर लोग Google Drive या iCloud पर अपने चैट का बैकअप रखते हैं. लेकिन यही बैकअप आपकी प्राइवेसी का बड़ा खतरा बन सकता है. वॉट्सऐप का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन केवल उस चैट पर लागू होता है जो आपके फोन और रिसीवर के फोन तक सीमित होती है. लेकिन जब आप चैट का बैकअप क्लाउड में रखते हैं, तो यह एन्क्रिप्शन से सुरक्षित नहीं रहता. इसका मतलब, अगर किसी ने आपके क्लाउड अकाउंट तक पहुंच बना ली, तो वह आपके वॉट्सऐप बैकअप को आसानी से पढ़ सकता है.
कमजोर पासवर्ड और OTP धोखाधड़ी
अपने Google या Apple अकाउंट के लिए एक आसान पासवर्ड रखना और हर जगह एक जैसा पासवर्ड इस्तेमाल करना हैकिंग के जोखिम को बढ़ा सकता है. इसके अलावा, ओटीपी (OTP) धोखाधड़ी भी एक बड़ा कारण बन सकती है, जहां लोग अनजाने में अपने अकाउंट की एक्सेस किसी और को दे बैठते हैं. अगर किसी के हाथ आपके क्लाउड अकाउंट की जानकारी लग गई, तो आपके वॉट्सऐप बैकअप का डेटा उसके लिए खुली किताब बन सकता है. इस जोखिम से बचने के लिए आपको अपने पासवर्ड को मजबूत और यूनिक रखना चाहिए और ओटीपी स्कैम से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए.
गैलरी सिंक और स्क्रीनशॉट्स
आपकी वॉट्सऐप चैट केवल वॉट्सऐप ऐप से लीक नहीं होती, बल्कि फोन की गैलरी और स्क्रीनशॉट्स के जरिए भी बाहर जा सकती है. अगर आपके फोन में ऑटो-मीडिया डाउनलोड ऑन है, तो आपकी निजी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट दूसरे ऐप्स से भी एक्सेस किए जा सकते हैं. गलत ऐप इंस्टॉल होने या गलती से किसी ऐप को गैलरी एक्सेस देने पर, आपका डेटा बाहर जा सकता है, और यह लीक हो सकता है.
वॉट्सऐप चैट लीक से कैसे बचें?
क्लाउड बैकअप को बंद रखें या एन्क्रिप्शन को सक्षम करें – बैकअप को क्लाउड में स्टोर करने से बचें, या फिर इसमें एन्क्रिप्शन को ऑन रखें ताकि आपकी चैट सुरक्षित रहे.
मजबूत पासवर्ड और 2FA एक्टिवेट करें – अपने Google/Apple अकाउंट में मजबूत पासवर्ड रखें और दो-चरणीय प्रमाणिकरण (2FA) को एक्टिवेट करें.
ऑटो-मीडिया डाउनलोड बंद रखें – वॉट्सऐप में ऑटो-मीडिया डाउनलोड को बंद कर दें ताकि कोई भी अनजान मीडिया आपके फोन पर डाउनलोड न हो जाए.
अनजान लिंक या OTP से सावधान रहें – किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपने ओटीपी को किसी के साथ साझा करें.
ये भी पढ़ें: Android 17 में गेमर्स को मिलेगा प्रो-लेवल एक्सपीरियंस, इन सुविधाओं का उठा सकेंगे लाभ