उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट जयपुर क्यों डायवर्ट हुई? दिल्ली एयरपोर्ट ने दी पूरी सफाई

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट को आखिर दिल्ली की जगह जयपुर क्यों डायवर्ट कर दिया गया, इसकी जानकारी अब सामने आ गई है. दिल्ली एयरपोर्ट ने डायवर्जन के पीछे की वजह बता दी है. दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट में सवार होकर सीएम अब्दुल्ला दिल्ली के लिए रवाना हुए.

omar abdullah flight diversion indigo react on abdullah claim
Image Source: Social Media

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट को आखिर दिल्ली की जगह जयपुर क्यों डायवर्ट कर दिया गया, इसकी जानकारी अब सामने आ गई है. दिल्ली एयरपोर्ट ने डायवर्जन के पीछे की वजह बता दी है. दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट में सवार होकर सीएम अब्दुल्ला दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन उनकी फ्लाइट अचानक जयपुर पहुंच गई. इस घटना के बाद उमर अब्दुल्ला भड़क गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने गुस्से का इजहार किया. अब दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया है कि हवा की गति के साथ-साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर चल रहे काम के कारण डायवर्जन किया गया.


इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट में अब्दुल्ला ने कहा था कि दिल्ली हवाई अड्डा एक बकवास जगह है (माफ करना, लेकिन मैं विनम्र नहीं रह सकता). जम्मू से निकलने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर भेज दिया गया. मैं यहां सुबह 1 बजे हवाई जहाज की सीढ़ियों पर ताजी हवा ले रहा हूं. मुझे नहीं पता कि हम यहां से कब निकलेंगे। बाद में अब्दुल्ला ने एक और ट्वीट कर बताया कि वह सुबह 3 बजे के बाद दिल्ली पहुंचे.

क्यों डायवर्ट की फ्लाइट, सामने आया कारण

जम्मू-कश्मीर के सीएम के साथ यह घटना रविवार तड़के हुई. उमर अब्दुल्ला इंडिगो की एक फ्लाइट से दिल्ली आ रहे थे, लेकिन उनकी फ्लाइट को दिल्ली में उतरने नहीं दिया गया. विमान को सीधे जयपुर भेज दिया गया. ऐसा हवाई अड्डे पर चल रहे काम और हवा का रुख बदलने के कारण हुआ. ये जानकारी बाद में दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दी.

दिल्ली में बदल रहा है हवा का रुख

दिल्ली हवाई अड्डा अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उमर अब्दुल्ला की शिकायत का जवाब दिया. दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने शिकायत की कि उनकी फ्लाइट को दिल्ली में उतरने नहीं दिया गया और वह सुबह 3 बजे दिल्ली पहुंचे. इस पर जवाब देते हुए अथॉरिटी ने कहा कि दिल्ली में हवा का रुख बदल रहा है. इसलिए रनवे 10/28 को 8 अप्रैल से बंद कर दिया गया है. इस पर ILS सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है. यह फैसला सभी संबंधित लोगों से बात करने के बाद लिया गया.

रनवे पर अपग्रेड किया जा रहा है ILS

अथॉरिटी ने आगे बताया कि हवा पूरब की ओर चल रही है. इसलिए हवाई जहाजों को उतारने के लिए रनवे को बदलना पड़ा है. इस वजह से हवाई अड्डे पर थोड़ी दिक्कत हो रही है. ILS को अपग्रेड करने के दौरान हवाई जहाजों को दूसरी जगह भेजना पड़ रहा है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. अथॉरिटी ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने अपने X अकाउंट पर मौसम की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स में देरी हो सकती है. उन्होंने यह भी बताया था कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए फ्लाइट्स को दूसरी जगह भेजना जरूरी हो गया। हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने IGI हवाई अड्डा अथॉरिटी पर गुस्सा जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि जयपुर से दिल्ली पहुंचने में कितना समय लगेगा.