Neet Re Exam 2026: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नई गाइडलाइन जारी की है. एजेंसी का कहना है कि इस बार परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा.
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा के दौरान छात्रों का समय बेकार न जाए. एनटीए ने परीक्षा से जुड़े कई अहम बदलाव किए हैं, जिनका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा. आइए जानते हैं इन बड़े बदलावों के बारे में.
परीक्षा का समय बढ़ाया गया
कई छात्रों की शिकायत रहती थी कि पेपर हल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता. इसे ध्यान में रखते हुए एनटीए ने इस बार परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी है. अब उम्मीदवारों को कुल 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा.
एग्जाम का नया टाइम
परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है. पहले की तुलना में अब नीट री-एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होगा और शाम 5:15 बजे तक चलेगा. इससे छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.
रफ वर्क के लिए मिलेगी अतिरिक्त जगह
गणना करने और सवाल हल करने के दौरान छात्रों को अक्सर रफ वर्क के लिए जगह कम पड़ जाती थी. इस समस्या को देखते हुए प्रश्न पत्र में रफ वर्क के लिए अलग और अधिक जगह दी जाएगी. इससे छात्र आसानी से अपने फार्मूले और गणनाएं लिख सकेंगे.
छात्रों की सुविधा पर फोकस
एनटीए का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य छात्रों को बेहतर परीक्षा अनुभव देना है. परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके.
ये भी पढ़ें- El Nino Effect: सूखा और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी... अल नीनो की वापसी से बढ़ा खतरा, भारत पर क्या होगा असर?