Noida International Airport: थोड़ी देर में PM मोदी देंगे नोएडा को सबसे बड़ी सौगात

Noida International Airport PM Modi will gift Jewar Uttar Pradesh

Jewar Airport Inauguration: नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर गौतम बुद्ध नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस, ट्रैफिक विभाग और जिला प्रशासन ने एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू किया है. यह प्लान केवल उद्घाटन के दिन ही नहीं, बल्कि उससे पहले और बाद के समय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि किसी भी तरह का जाम या अव्यवस्था न हो.

प्रशासन ने साफ कहा है कि जो लोग इस दौरान यात्रा करने वाले हैं, वे घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर ले लें, क्योंकि कई रास्तों पर बदलाव किया गया है और कुछ मार्गों पर पूरी तरह रोक भी रहेगी.