Nitin Gadkari Big Gift to Gujarat: आज बात आधुनिक भारत के बदलते हाईवे नेटवर्क की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज एक्शन मोड में नजर आए. गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ एक हाई लेवल मीटिंग हुई और इस बैठक का सिर्फ एक एजेंडा था गुजरात में नेशनल हाईवे की रफ्तार को दोगुना करना. और इस बैठक से कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले सामने आए जो आने वाले समय में गुजरात की कनेक्टिविटी की तस्वीर को पूरी तरह बदल देंगे. गुजरात में रफ्तार का नया दौर शुरू होगा जिसमें नितिन गडकरी और सीएम भूपेंद्र पटेल ने हाई लेवल मीटिंग की. अहमदाबाद धुलेरा एक्सप्रेसवे अब भावनगर तक बढ़ेगा. डीपीआर और फंडिंग्स के लिए प्रस्ताव तुरंत आमंत्रित किए गए.
ये भी पढ़ें- चार दशक बाद भारत के प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा, जानिए क्यों खास है PM मोदी की यह ऐतिहासिक यात्रा