NITI Aayog Internship 2025: भारत सरकार के प्रमुख थिंक टैंक नीति आयोग ने 2025 के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा कर दी है. यह इंटर्नशिप उन छात्रों और युवा पेशेवरों के लिए एक शानदार अवसर है, जो सरकारी नीतियों और योजनाओं को समझने और उनमें योगदान देने की इच्छा रखते हैं. नीति आयोग के साथ जुड़कर आप भारत सरकार के विभिन्न विभागों और सेक्टरों में काम करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं.
आवेदन करने वाले कौन-कौन से उम्मीदवार पात्र हैं?
नीति आयोग इंटर्नशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक योग्यता और शर्तें निर्धारित की गई हैं. इस प्रोग्राम में 12वीं पास छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, चाहे वे साइंस, कॉमर्स या ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के हों. इसके अलावा, भारत या विदेश की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान में ग्रेजुएशन कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
ग्रेजुएशन में आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने कम से कम दूसरा या चौथा सेमेस्टर पास किया होना चाहिए, साथ ही 12वीं में न्यूनतम 85% अंक होने चाहिए. पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके ग्रेजुएशन में 70% से कम अंक न हों. जिन छात्रों ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दी हो और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हों, उनके आवेदन पर भी विचार किया जाएगा, यदि उनका पिछला रिकॉर्ड 70% से ऊपर हो.
इंटर्नशिप की अवधि और आवेदन प्रक्रिया
नीति आयोग की यह इंटर्नशिप प्रोग्राम लगभग 6 महीने की होगी, जिसमें चयनित उम्मीदवार नई दिल्ली में कार्यरत होंगे. यह इंटर्नशिप आपको सरकारी कार्य प्रणाली का नजदीकी अनुभव देगी, लेकिन इस इंटर्नशिप के पूरा होने पर कोई प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) जारी नहीं किया जाएगा.
इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इच्छुक अभ्यर्थी नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसलिए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख से पहले अपना फॉर्म भरना आवश्यक है.
नीति आयोग इंटर्नशिप क्यों है महत्वपूर्ण?
नीति आयोग देश के विकास और नीतिगत सुधारों का केंद्र है. यहाँ काम करके न केवल आपको सरकारी योजनाओं की बारीकियों का ज्ञान होगा, बल्कि आपके करियर में भी यह अनुभव एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. साथ ही, विभिन्न विभागों में काम करके आपको अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, अपरेंटिस के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन