200MP कैमरा से लैस होगा नया 5G स्मार्टफोन, Snapdragon चिप के साथ मिलेगा तगड़ा कूलिंग सिस्टम

iQOO 16T: स्मार्टफोन कंपनी iQOO जल्द ही अपनी T-सीरीज का नया फोन लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में iQOO 15T को बाजार में उतारा था. अब इसके अगले मॉडल iQOO 16T को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

New 5G phone to come with a 200MP camera and Snapdragon chip features Liquid-Air cooling too
Image Source: Social Media


iQOO 16T: स्मार्टफोन कंपनी iQOO जल्द ही अपनी T-सीरीज का नया फोन लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में iQOO 15T को बाजार में उतारा था. अब इसके अगले मॉडल iQOO 16T को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया स्मार्टफोन फिलहाल टेस्टिंग के दौर में है.

iQOO 16T को लेकर सामने आई जानकारी से पता चलता है कि कंपनी इस फोन में कैमरा और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दे सकती है. फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

iQOO 16T में मिल सकता है 200MP कैमरा

टिप्स्टर Smart Pikachu ने Weibo पर iQOO 16T को लेकर कुछ जानकारी शेयर की है. उनके मुताबिक, कंपनी के नए T-सीरीज फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है.

फोन के मेन कैमरे में 1/1.28 इंच का सेंसर मिलने की बात भी कही जा रही है. इससे फोन की कैमरा क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है, खासकर कम रोशनी में तस्वीरें लेने के दौरान. हालांकि, इस बार फोन में अलग से पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया जा सकता है. यानी कंपनी कैमरा सेटअप को थोड़ा अलग रख सकती है.

पिछले मॉडल में भी था 200MP कैमरा

iQOO 15T में भी कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया था. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iQOO 16T में भी कैमरा सेक्शन को मजबूत रखा जाएगा.

Snapdragon 8 Elite Gen 6 से हो सकता है लैस

iQOO 16T में कंपनी दमदार प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है. पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है. इसका मॉडल नंबर SM8950 बताया गया है.

हालांकि, कंपनी इस फोन के लिए MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट पर भी विचार कर रही है. ऐसे में लॉन्च के समय कौन सा प्रोसेसर मिलता है, यह अभी साफ नहीं है. अगर फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जाता है तो यह डिवाइस गेमिंग और हैवी काम के लिए काफी दमदार हो सकता है.

लिक्विड और एयर कूलिंग का मिल सकता है सपोर्ट

iQOO 16T की एक खास बात इसका कूलिंग सिस्टम भी हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फोन में ऐसा कूलिंग सॉल्यूशन दे सकती है जिसमें लिक्विड और एयर कूलिंग दोनों का इस्तेमाल होगा. इसके अलावा फोन में इनबिल्ट कूलिंग फैन दिए जाने की भी चर्चा है. अगर ऐसा होता है तो लंबे समय तक गेमिंग या ज्यादा इस्तेमाल के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

फिलहाल iQOO 16T से जुड़ी ये सभी जानकारियां रिपोर्ट्स और टिप्स पर आधारित हैं. कंपनी ने फोन के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. आने वाले दिनों में फोन से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- ड्रोन, मिसाइल से फाइटर जेट तक... एडवांस्ड हथियारों से लैस होगी भारतीय सेना, हाइब्रिड वॉर की तैयारी तेज