Netflix Trending List: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों इंडिया में कई शोज़ का जबरदस्त क्रेज है, जिसमें इंडियन, कोरियन और अमेरिकी शोज़ शामिल हैं. जानिए इस वक्त नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग शोज़ की लिस्ट में कौन सी सीरीज सबसे आगे है.
मामला लीगल है 2
इस समय नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'मामला लीगल है' सीजन 2 पहले स्थान पर है. कोर्टरूम ड्रामा और मजेदार कहानी ने इसे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है.
किटी सीजन 3
दूसरे नंबर पर है 'किटी' सीजन 3, जो एक टीनेज लव स्टोरी है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है.
ब्लडहाउंड्स सीजन 2
तीसरे स्थान पर 'ब्लडहाउंड्स' सीजन 2 है, जो एक कोरियन ड्रामा है और भारत में इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
समथिंग वैरी बैड गोइंग टू हैपन
चौथे नंबर पर है 'समथिंग वैरी बैड गोइंग टू हैपन', जो एक हॉरर सीरीज है और दर्शकों को डर और सस्पेंस से भरपूर कहानी पेश करती है.
तस्करी
पाँचवें नंबर पर इमरान हाशमी की सीरीज 'तस्करी' है, जो एयरपोर्ट पर होने वाली तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है.
वन पीस
छठे नंबर पर है 'वन पीस', जो एक यूएस एडवेंचर शो है और दर्शकों के बीच रोमांच का भरपूर एहसास कराता है.
द क्लीनिंग लेडी
सातवें नंबर पर है 'द क्लीनिंग लेडी', जो एक क्राइम और थ्रिलर से भरपूर सीरीज है, जो दर्शकों को बांधे रखती है.
सिंगल पापा
आठवें नंबर पर है 'सिंगल पापा', जिसमें कुणाल खेमू एक सिंगल पिता के संघर्ष को दर्शाते हैं.
एजेंट फ्रॉम अबव
नौवें नंबर पर है 'एजेंट फ्रॉम अबव' सीजन 2, जो इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
WWE की फाइट्स का शानदार शो
दसवें नंबर पर है 'रॉ', जिसमें WWE की शानदार फाइट्स को दिखाया गया है और यह शो रेसलिंग और एक्शन के शौकिनों के बीच काफी पॉपुलर है.
ये भी पढ़ें: दिमाग शांत करने को सब छोड़ना पड़ता है... समय रैना के एपिसोड के बाद बिग बी का क्रिप्टिक मैसेज, जानें इसके मायने