नेटफ्लिक्स ने भारी विरोध के बाद हटाई 'घूसखोर पंडित' का टीजर, एक्टर मनोज वाजपेयी की आई सफाई

Ghooskhor Pandat Controversy: नेटफ्लिक्स फिल्म 'घूसखोर पंडित' को  लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मेकर्स के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आक्रोश देखने को मिल रहा है.

Netflix removed the teaser of Ghooshkhor Pandit after huge protests actor Manoj Bajpayee
Image Source: Social Media

Ghooskhor Pandat Controversy: नेटफ्लिक्स फिल्म 'घूसखोर पंडित' को  लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मेकर्स के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस मामले में लखनऊ में एक FIR भी दर्ज की गई है. इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे और एक्टर मनोज वायपेयी की प्रतिक्रिया सामने आई है. दोनों ने फिल्म को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है. साथ ही नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के टीजर को भी सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया है. 

नीरज पांडे ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा, क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि फिल्म को पहले पूरी तरह से देखा जाना चाहिए और उसकी कहानी को समझना चाहिए, जो हम कह रहे हैं. न कि एक छोटे हिस्से पर अपनी राय बनानी चाहिए. हम जल्द ही फिल्म को दर्शकों के साथ शेयर करेंगे और इसके लिए हम एक्साइटेड भी हैं.

मनोज वाजपेयी का आया रिएक्शन 

इस पूरे मामले पर उठे विवाद के बाद एक्टर मनोज वाजपेयी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने नीरज पांडे के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "मैं लोगों द्वारा साझा की गई भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करता हूं और उन्हें गंभीरता से लेता हूं. जब आप जिस चीज का हिस्सा होते हैं, वह कुछ लोगों को ठेस पहुंचाती है, तो यह आपको रुककर सुनने के लिए मजबूर करती है."

वो आगे लिखते हैं, एक अभिनेता के रूप में, मैं किसी फिल्म में अपने निभाए किरदार और कहानी के माध्यम से आता हूं. मेरे लिए, यह एक दोषपूर्ण व्यक्ति और उसकी आत्म-प्राप्ति की यात्रा को चित्रित करने के बारे में था. इसका मतलब किसी समुदाय के बारे में बयान देना नहीं था. नीरज पांडे के साथ काम करने के मेरे अनुभव में, वह अपनी फिल्मों को लेकर किस तरह पेश आते हैं, उसमें लगातार गंभीरता और सावधानी रही है. फिल्म निर्माताओं ने जनभावना को देखते हुए प्रचार सामग्री हटाने का फैसला किया है. यह दर्शाता है कि चिंताओं को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है."

क्यों हो रहा विवाद?

घूसखोर पंडत के टाइटल को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ. आलोचकों ने इसे एक जाति के खिलाफ नफरत फैलाने वाला बताया. दरअसल, घूसखोर पंडत एक थ्रिलर फिल्म है. जिसमें एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दिक्षित को मुख्य पात्र के रूप में दिखाया गया है. इस फिल्म में मनोज वाजपेयी के अलावा नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, श्रद्धा दास और किकू शारदा भी हैं.

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन मुलाकात, भरोसे का खेल और निवेश का झांसा… प्रॉपर्टी डीलर से युवती ने ऐसे ठगे 76.90 लाख