Netflix April 2026 Release: अप्रैल का महीना एंटरटेनमेंट के लिए धमाल मचाने वाला है. नेटफ्लिक्स पर इस महीने कई शानदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं, जो दर्शकों के दिलों को छूने की पूरी कोशिश करेंगी. अगर आप भी नेटफ्लिक्स के फैन हैं और नए कंटेंट का इंतजार कर रहे हैं, तो इस बार आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा. इस महीने कुछ सुपरहिट सीरीज और फिल्मों की रिलीज़ तारीखों पर एक नजर डालते हैं.
'मामला लीगल है' सीजन 2
रिलीज़ डेट: 3 अप्रैल, 2026
रवि किशन की चर्चित सीरीज़ 'मामला लीगल है' के दूसरे सीज़न का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे. पहले सीज़न में जहां रवि किशन एक वकील के किरदार में थे, वहीं इस बार वह जज के रूप में नजर आएंगे. कोर्टरूम ड्रामा और हंसी मजाक का अच्छा मिश्रण इस सीरीज़ को और भी दिलचस्प बना देगा.
'वध 2'
रिलीज़ डेट: 3 अप्रैल, 2026
'वध' की सीक्वल फिल्म 'वध 2' को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है. फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे बेहतरीन कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे. पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए, इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें हैं.
'तू या मैं'
रिलीज़ डेट: 10 अप्रैल, 2026
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर यह फिल्म पहले थिएटर में रिलीज़ हुई थी, लेकिन खासा ध्यान नहीं आकर्षित कर पाई थी. हालांकि, एक्टर्स की अदाकारी को सराहा गया था. अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है और देखना होगा कि इसे ओटीटी दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
'दो दीवाने शहर में'
रिलीज़ डेट: 17 अप्रैल, 2026
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी वाली यह फिल्म 'दो दीवाने शहर में' थिएटर में रिलीज़ हो चुकी है, और अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है. फिल्म में एक मॉडर्न लव स्टोरी को खूबसूरती से पेश किया गया है, जिसे अब नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
'XO, Kitty'
रिलीज़ डेट: 2 अप्रैल, 2026
'To All the Boys' फ्रैंचाइज़ी का स्पिन-ऑफ 'XO, Kitty' सीरीज़ के तीसरे सीज़न का इंतजार भी काफी समय से किया जा रहा था. इस सीरीज़ में रोमांस, ड्रामा और रिश्तों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. अगर आप रोमांटिक ड्रामा के फैन हैं, तो इस सीरीज़ को मिस नहीं कर सकते.
'बीफ' - सीजन 2
रिलीज़ डेट: 16 अप्रैल, 2026
ली सुंग जिन द्वारा प्रोड्यूस की गई 'बीफ' के दूसरे सीज़न में ऑस्कर आइज़ैक, कैरी मुलिगन, चार्ल्स मेल्टन और कैली स्पैनी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. सीरीज़ का पहला सीज़न दर्शकों को काफी पसंद आया था और अब दूसरे सीज़न से भी काफी उम्मीदें हैं.
'स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85'
रिलीज़ डेट: 23 अप्रैल, 2026
अगर आप 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के फैन हैं, तो इस नई एनिमेटेड सीरीज़ 'टेल्स फ्रॉम '85' का इंतजार कर सकते हैं. यह सीरीज़ 'स्ट्रेंजर थिंग्स' यूनिवर्स का हिस्सा है और भारत में पहले ही इसे लेकर काफी बज है.
'रोनाल्डिन्हो: द वन एंड ओनली'
रिलीज़ डेट: 16 अप्रैल, 2026
फुटबॉल के दिग्गज रोनाल्डिन्हो पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर फुटबॉल फैंस में खासा उत्साह है. यह सीरीज़ रोनाल्डिन्हो के जीवन और करियर के उन अहम पहलुओं को उजागर करती है, जो पहले कभी नहीं देखे गए.
ये भी पढ़ें: 'क्वीन 2' में कंगना का धमाकेदार कमबैक, अप्रैल के लास्ट में शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी मूवी की कहानी