NEET Re-exam Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों को पुनर्परीक्षा में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. री-एग्जाम 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक डिटेल्स करें सत्यापित
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी को सत्यापित करना अनिवार्य है. यह प्रक्रिया रिफंड से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक बताई गई है. बैंक विवरण की पुष्टि के बाद ही अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
Admit Card for the Re-Examination (21 June 2026) is now live at https://t.co/vupfOoEkmH
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2026
Before downloading the admit card, please verify your Bank Account details for refund.
Helpline: 011-40759000 / 011-69227700#NEET2026 #NTA pic.twitter.com/7nuGoOjDCL
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड
उम्मीदवार सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद अपने आवेदन नंबर और अन्य लॉगिन विवरण दर्ज कर पोर्टल में लॉगिन करें. लॉगिन के बाद बैंक खाते की जानकारी की जांच कर उसे सत्यापित करें. प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं.
किसी समस्या पर हेल्पलाइन से लें सहायता
यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने, लॉगिन करने या बैंक डिटेल्स सत्यापित करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो छात्र एनटीए की हेल्पलाइन 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है.
आधिकारिक अपडेट पर रखें नजर
परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी, दिशा-निर्देश और अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और निर्धारित दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा.
ये भी पढ़ें- भारत-फ्रांस साझेदारी को नई उड़ान, नीस में PM मोदी ने शुरू किया 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम