नई दिल्ली: दिल्ली की खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने का अहम निर्णय लिया है. यह कदम वायु प्रदूषण को कम करने और निजी वाहनों के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. नया शुल्क 29 अक्टूबर 2025 से लागू हो गया है और तब तक प्रभावी रहेगा जब तक ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का Stage-II लागू रहेगा.
नया पार्किंग शुल्क क्या है?
NDMC ने निजी और सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना कर दिया है. नए शुल्क इस प्रकार हैं:
GRAP Stage-II: वायु गुणवत्ता के अनुसार कदम
इस निर्णय का आधार वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं. GRAP के Stage-II के तहत, ‘Very Poor’ श्रेणी (AQI 301-400) में खास उपाय किए जाते हैं. 19 अक्टूबर 2025 को हुई समीक्षा बैठक में मौसम विभाग और IITM के पूर्वानुमानों के अनुसार दिल्ली की हवा और भी बिगड़ने की संभावना थी.
निजी वाहनों पर रोक और पार्किंग शुल्क वृद्धि
सब-कमेटी ने निजी वाहनों के उपयोग को कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया. NDMC ने स्पष्ट किया कि यह कदम दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाने की दिशा में उठाया गया है. इसका मकसद लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कम प्रदूषण वाले विकल्पों की ओर प्रेरित करना है.
आदेश और पालन
NDMC के असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) विजय कुमार मीना ने इस आदेश को जारी किया है. सभी संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं. अब यह निर्णय प्रभावी हो गया है और राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: बिहार में CM और देश में PM का पद खाली नहीं... लालू यादव और सोनिया गांधी का नाम लेकर अमित शाह ने दिया संदेश