NDA Parliamentary Meeting: संसद के मानसून सत्र के बीच आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित होगी. संसद भवन में सुबह 9:30 बजे होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे. हर मंगलवार को होने वाली इस बैठक को इस बार 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है.
बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने और विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर सरकार के जवाब को लेकर चर्चा होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को आगामी संसदीय कार्यवाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं. मानसून सत्र के दौरान एनडीए संसदीय दल की बैठक हर मंगलवार आयोजित की जाती है. इस बैठक में सरकार और गठबंधन के सांसदों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ सदन में उठने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा की जाती है. इस बार बैठक को 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है.
ये भी पढ़ें- Breaking News: X पर छाया 'The JC Show', PM Modi के Gen Z संदेश पर बना नंबर-1 ट्रेंड