एनडीए की तिरुवनंतपुरम में ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने जताया केरल वासियों का आभार

NDA historic victory in Thiruvananthapuram PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा-एनडीए को मिले समर्थन के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद किया है. उन्होंने इसे केरल की राजनीति में एक अहम और ऐतिहासिक मोड़ करार दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि केरल के लोग अब विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दे रहे हैं और इन मूल्यों के लिए भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह समर्थन आने वाले समय में राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की दिशा तय करेगा.