Naughty Dog Gameplay: अगले साल होगा बड़ा गेमिंग धमाका? Intergalactic गेम के गेमप्ले और कहानी से उठेगा पर्दा

Intergalactic: The Heretic Prophet को लेकर फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है. गेम की पहली झलक सामने आने के बाद से ही खिलाड़ी इसके गेमप्ले और कहानी से जुड़ी नई जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. अब इस गेम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Naughty Dog, Intergalactic The Heretic Prophet, Intergalactic Gameplay 2027
Image Source: Internet

Intergalactic: The Heretic Prophet को लेकर फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है. गेम की पहली झलक सामने आने के बाद से ही खिलाड़ी इसके गेमप्ले और कहानी से जुड़ी नई जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. अब इस गेम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. Naughty Dog के स्टूडियो हेड नील ड्रुकमैन ने संकेत दिया है कि कंपनी 2027 में गेम के गेमप्ले और कहानी से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कर सकती है. खास बात यह है कि गेम का डेवलपमेंट अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले साल गेम की एक विस्तृत झलक देखने को मिल सकती है. 

आखिरी दौर में पहुंचा Intergalactic का डेवलपमेंट

Comic Creators Block Party 2026 के दौरान एक इंटरव्यू में नील ड्रुकमैन ने गेम के डेवलपमेंट की मौजूदा स्थिति पर बात की. रिपोर्ट के मुताबिक, Naughty Dog की टीम फिलहाल गेम को बेहतर बनाने और उसकी आखिरी पॉलिशिंग पर काम कर रही है. इस चरण में गेम के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर बनाने, तकनीकी कमियों को दूर करने और खिलाड़ियों को शानदार अनुभव देने पर ध्यान दिया जा रहा है. ड्रुकमैन ने फिलहाल गेम से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन उनके बयान से साफ है कि इसका डेवलपमेंट काफी आगे बढ़ चुका है.

2027 में दिखेगा गेमप्ले और कहानी का असली अंदाज

इस गेम को लेकर सबसे बड़ा अपडेट यह है कि Naughty Dog 2027 में इसके गेमप्ले और कहानी की विस्तृत झलक दिखाने की तैयारी कर रही है. नील ड्रुकमैन के मुताबिक, लोगों ने अब तक गेम को लेकर जो अंदाजा लगाया है, असल कहानी और गेमिंग अनुभव उससे काफी अलग हो सकता है. ऐसे में गेम के अगले बड़े खुलासे पर फैंस की नजरें टिकी हैं. माना जा रहा है कि गेमप्ले की झलक मिलने के बाद इसके एक्शन, गेमिंग मैकेनिक्स और कहानी के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.

PS5 के लिए तैयार हो रहा है नया साइंस-फिक्शन गेम

Naughty Dog ने पहली बार Intergalactic: The Heretic Prophet को दिसंबर 2024 में The Game Awards के दौरान पेश किया था. इसके बाद से गेम को लेकर चर्चाएं जारी हैं. फिलहाल इसे PlayStation 5 के लिए डेवलप किया जा रहा है.

क्या होगा Naughty Dog का अगला बड़ा गेमिंग धमाका?

Naughty Dog अपने दमदार कहानी कहने के अंदाज और सिनेमैटिक गेमिंग अनुभव के लिए जानी जाती है. ऐसे में Intergalactic: The Heretic Prophet से भी खिलाड़ियों को काफी उम्मीदें हैं. गेम का डेवलपमेंट अंतिम दौर में पहुंचना और 2027 में गेमप्ले व कहानी की झलक दिखाने की तैयारी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है. अब देखना होगा कि Naughty Dog अपने अगले खुलासे में गेम को लेकर कौन-कौन से नए राज खोलती है.

यह भी पढ़ें: El Nino: धरती पर आने वाली है बड़ी आफत! अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सारे रिकॉर्ड, सूखे और बाढ़ का खतरा