एकता कपूर का सुपरहिट फैंटेसी फ्रेंचाइज़ नागिन एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर तहलका मचाने को तैयार है. लंबे समय से इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने आखिरकार नागिन 7 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया. नए सीजन में कहानी, विज़ुअल्स और स्टारकास्ट को पहले से कई गुना बड़ा और तगड़ा किया गया है, जिससे फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई है.
रिलीज़ हुए प्रोमो की शुरुआत करण कुंद्रा की दमदार आवाज़ से होती है, जिसमें वह कहते हैं. “तबाही की शुरुआत हो चुकी है…”. इसके बाद दर्शकों का सामना होता है नाग मंदिर के रहस्यमयी माहौल से. ईशा सिंह और प्रियंका चाहर चौधरी नाग मंदिर के बाहर खड़ी दिखाई देती हैं, जहां ईशा कहती हैं. ये नाग मंदिर है… कहते हैं यहां इच्छाधारी नाग और नागिन मिलते हैं. इसी के बाद स्क्रीन पर प्रियंका का पहला नागिन रूप सामने आता है, और उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को हैरान कर देने वाला है. इस बार कहानी में सिर्फ नाग-नागिन ही नहीं, बल्कि ड्रैगन का ट्विस्ट भी शामिल किया गया है, जो इसे और भी ग्रैंड बनाने वाला है.
कब शुरू हो रहा है नागिन 7?
मेकर्स ने शो की रिलीज़ डेट भी फाइनली अनाउंस कर दी है.नागिन 7 की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी, और शो हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. दिसंबर का महीना फैंटेसी ड्रामा के शौकीनों के लिए बेहद खास होने वाला है.
नागिन की लेगेसी और सितारों की चमक
एकता कपूर की नागिन सीरीज भारतीय टेलीविजन की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ में से एक मानी जाती है. पिछले 6 सीजन लगातार हिट रहे हैं और हर सीजन में नागिन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस ने दर्शकों के दिल जीते हैं. पहले सीजन में मौनी रॉय ने नागिन के रोल को नई पहचान दी और अर्जुन बिजलानी के साथ उनकी कैमिस्ट्री को खूब सराहा गया. इसके बाद मौनी रॉय दूसरे सीजन में भी लीड नागिन बनीं.
आने वाले सीजन्स में
जैसी लोकप्रिय एक्ट्रेसेस नागिन के रूप में नज़र आ चुकी हैं.
प्रियंका चाहर चौधरी पर टिकी फैंस की निगाहें
इस बार नागिन का ताज प्रियंका चाहर चौधरी के सिर पर सजने जा रहा है, जिन्हें पहले ही मेकर्स ने एक ग्रैंड इंट्रो के साथ फैंस के सामने पेश किया था. उनके साथ करण कुंद्रा और ईशा सिंह की जुगलबंदी ने शो को और भी बड़े स्तर पर पहुंचा दिया है.
यह भी पढ़ें: कब और कौन से OTT पर रिलीज होी Thama? यहां जानें- पूरी डिटेल