कब और कौन से OTT पर रिलीज होी Thama? यहां जानें- पूरी डिटेल

दिवाली 2025 पर रिलीज हुई मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री, साथ ही भारतीय लोककथाओं से बुनी गई वैम्पायर-थीम कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आई. थिएटर में छूट गई यह फिल्म अब जल्द ही आपके घर की स्क्रीन पर आने वाली है.

Thamma ott release date annouced know where to release
Image Source: Social Media

दिवाली 2025 पर रिलीज हुई मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री, साथ ही भारतीय लोककथाओं से बुनी गई वैम्पायर-थीम कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आई. थिएटर में छूट गई यह फिल्म अब जल्द ही आपके घर की स्क्रीन पर आने वाली है. ओटीटी रिलीज से पहले जानते हैं—फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी.


फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए ‘थामा’ के डिजिटल प्रीमियर की तारीख सामने आ गई है.ओटीटी स्ट्रीम अपडेट्स के अनुसार, आयुष्मान और रश्मिका की यह हॉरर कॉमेडी 2 दिसंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है. हालांकि, मेकर्स और प्लेटफॉर्म की तरफ से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों ने तारीख लगभग तय मानी है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ का धमाकेदार प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म सिनेमाघरों में बेहतरीन कमाई कर चुकी है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार:

  • नेट कलेक्शन (भारत): 134.7 करोड़ रुपये
  • ग्रॉस कलेक्शन (भारत): 161.01 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 187.51 करोड़ रुपये इन आंकड़ों से साफ है कि ‘थामा’ ने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना ली है.

कहानी—एक पत्रकार, एक रहस्य और वैम्पायर्स की अंधेरी दुनिया

‘थामा’ की कहानी भारतीय लोककथाओं से प्रेरित वैम्पायर संस्कृति पर आधारित है. फिल्म का मुख्य किरदार आलोक (आयुष्मान खुराना) एक पत्रकार है, जिसकी मुलाकात होती है रहस्यमयी ताड़का (रश्मिका मंदाना) से. दोनों के बीच प्यार पनपता है, लेकिन इसी दौरान आलोक को पता चलता है कि ताड़का बेतालों के एक गुप्त समूह से जुड़ी है. इस समूह का मुखिया है खतरनाक यक्षसन, जिसका किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आलोक और ताड़का साथ मिलकर उन अंधेरी शक्तियों का सामना करते हैं जो मानव दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं.

स्टार कास्ट—शानदार परफॉर्मेंस की पूरी टीम


फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के साथ बड़े सितारों की दमदार मौजूदगी देखने को मिलती है:

  • आयुष्मान खुराना – आलोक
  • रश्मिका मंदाना – ताड़का
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी – यक्षसन

परेश रावल – अहम भूमिका

इसके अलावा, वरुण धवन भी अपने सुपरहिट किरदार ‘भेड़िया’ में स्पेशल कैमियो करते दिखते हैं, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को और मजबूत जोड़ देता है. फिल्म के अंत में अगले टाइटल ‘शक्ति शालिनी’ की ओर संकेत भी दिया गया है, जिसमें अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मालती चाहर के सपोर्ट में उतरी "टीम इंडिया", घर में आया नया ट्विस्ट