Video: कहीं और तय हो गई प्रेमिका की शादी... तो बिजली के टावर पर चढ़ा बौखलाया प्रेमी, जानें फिर क्या हुआ

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद में हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा मचा दिया.

Muzaffarnagar boyfriend climbs electric tower to marry girlfriend
Image Source: Social Media

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद में हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा मचा दिया. यह घटना न केवल गांव में बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

क्यों चढ़ा युवक बिजली के टावर पर?

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव के अर्जुन नामक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करवाने की मांग को लेकर हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया. अर्जुन का कहना था कि उसकी कोर्ट मैरिज पहले ही उस लड़की से हो चुकी है, लेकिन अब लड़की की शादी किसी और से तय कर दी गई है. इस बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था और शादी की जिद के चलते इस अनोखे कदम पर उतर आया.

इलाके में मचा हड़कंप

अर्जुन के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और परिवार वालों ने घंटों तक समझाने की कोशिश की. युवती से भी अपील की गई कि वे इस मामले को शांति से सुलझाएं. आखिरकार लंबे प्रयास के बाद अर्जुन टावर से सुरक्षित नीचे उतारा गया.

नीचे आने के बाद युवक का मेडिकल कराया गया और उसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के दौरान गांव में कुछ देर के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है. दोनों परिवारों के बीच मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिशें जारी हैं.

प्रेम और सामाजिक दबाव के बीच जद्दोजहद

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है और उसके लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है. हालांकि, शादी की तयशुदा योजना के कारण वह तनाव में था. यह मामला समाज में बढ़ते प्रेम संघर्ष और पारिवारिक दबाव का भी एक उदाहरण है.

ये भी पढ़ें: कौन था 34 मामलों में वांछित गैंगस्टर बलराम ठाकुर, जिसे यूपी पुलिस ने किया ढेर?