BLA Attack On PAK Army Convey: बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने कथित हमलों का एक नया वीडियो जारी किया है. वीडियो में संगठन की ओर से की गई अलग-अलग कार्रवाइयों के फुटेज दिखाए गए हैं. BLA का दावा है कि सितंबर महीने में उसने बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में कुल 94 सशस्त्र ऑपरेशन किए.
संगठन के मुताबिक, इन हमलों में 105 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे गए, जबकि 52 घायल हुए. BLA ने सितंबर में 63 IED धमाके करने का भी दावा किया है. इसके अलावा संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों ने 18 जगहों से हथियार कब्जे में लिए और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से जुड़े 46 वाहनों को नष्ट किया. BLA ने यह भी दावा किया कि उसने बलोचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में 25 रेड और नाकेबंदी की कार्रवाई की.
37 खुफिया एजेंटों को मारने का दावा
BLA का दावा है कि उसके ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना से जुड़े 37 कथित खुफिया एजेंटों को 'न्यूट्रलाइज' किया गया. इसके अलावा संगठन ने 21 पाकिस्तानी कर्मियों और कथित खुफिया एजेंटों को पकड़ने की बात भी कही है. संगठन के मुताबिक, सितंबर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ हुई कार्रवाई में उसके 33 लड़ाके भी मारे गए.
BLA’s HakKal media has released a compilation video presented as documentation of multiple operations across Balochistan between 4 August and 16 September 2026. The footage shows rifle fire, explosions, a helicopter, a vehicle-mounted heavy machine gun, and damaged vehicles. Claims remain unconfirmed. Viewer discretion advised. #Balochistan #BLA #PakArmy
— Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) October 5, 2026
14 से 23 सितंबर के बीच 25 ऑपरेशन का दावा
BLA ने 14 से 23 सितंबर के बीच 25 अलग-अलग ऑपरेशन करने का दावा किया है. संगठन ने इन कार्रवाइयों के लिए पंजगुर, केच, खारान, खुजदार, मस्तुंग, वाशुक और नुश्की जैसे इलाकों का जिक्र किया है. BLA के मुताबिक, इन ऑपरेशनों के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और कथित तौर पर राज्य समर्थित हथियारबंद समूहों के 18 सदस्य मारे गए.
संगठन ने सैन्य काफिलों, चेकपोस्ट, निगरानी ठिकानों, सप्लाई रूट और सरकारी इमारतों को निशाना बनाने का भी दावा किया है. BLA का कहना है कि उसके लड़ाकों ने कुछ इलाकों और सरकारी ठिकानों पर कुछ समय के लिए कब्जा भी किया.
बलोचिस्तान में हिंसा के बीच नया वीडियो
BLA का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब बलोचिस्तान में लंबे समय से हिंसा और अलगाववादी गतिविधियां जारी हैं. BLA पाकिस्तान के खिलाफ सक्रिय प्रमुख हथियारबंद अलगाववादी संगठनों में शामिल है.
हालांकि, सितंबर में किए गए इन हमलों, मौतों और नुकसान से जुड़े BLA के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. अमेरिका ने अगस्त 2025 में BLA को फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित किया था. अमेरिकी सरकार के मुताबिक, यह एक हथियारबंद अलगाववादी संगठन है, जिसने पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और आम लोगों को निशाना बनाकर हमले किए हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की बड़ी साजिश! भारत की इन 6 चीजों पर रख रहा पैनी नजर, दो रिपोर्ट ने मचाई हलचल