MS Dhoni Retirement: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब मैदान पर खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे. पूर्व भारतीय कप्तान ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार, 17 नवंबर को इसकी आधिकारिक जानकारी दी. हालांकि, धोनी ने फ्रेंचाइजी से अपना रिश्ता खत्म नहीं किया है. वह आईपीएल 2027 में टीम के मेंटॉर की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनके इस फैसले ने करोड़ों क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया है.
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛 A once-in-a-lifetime player. A new role. A bond that lasts forever 💛 Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings! Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning. From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home. Read more : https://t.co/YKsoHYE51A #WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
18 साल के आईपीएल करियर पर लगा विराम
धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. मंगलवार को सभी आईपीएल टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करनी थी. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने माही के संन्यास और नई भूमिका का एलान कर दिया. इस तरह आईपीएल में उनका 18 साल का सफर समाप्त हो गया. खास बात यह है कि धोनी बिना किसी फेयरवेल मैच के ही इस टूर्नामेंट को अलविदा कह रहे हैं.
पिछले सीजन एक भी मैच नहीं खेले थे माही
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा तो थे, लेकिन चोट के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेल सके. पिंडली की चोट ने उन्हें पूरे सीजन मैदान से दूर रखा. इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई. वह टीम के साथ स्टेडियम पहुंचते थे और उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस मौजूद रहते थे. अब आईपीएल 2027 में वह खिलाड़ी की जगह मेंटॉर के रूप में टीम को मार्गदर्शन देते दिखाई देंगे.
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने जीते पांच खिताब
एमएस धोनी का नाम आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा. उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. उन्होंने साल 2023 में चेन्नई को आखिरी बार चैंपियन बनाया था. इसके बाद धोनी ने कप्तानी की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी. हालांकि, उन्होंने टीम का साथ नहीं छोड़ा. जब चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का प्रतिबंध लगा था, तब धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेले थे.
ऐसा रहा धोनी का आईपीएल करियर
धोनी के आईपीएल आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अपने करियर में कुल 278 मुकाबले खेले. इस दौरान उनके बल्ले से 38.3 की औसत और 137.46 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन निकले. आईपीएल में वह कभी शतक नहीं लगा सके, जबकि उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 84 रन रहा. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में धोनी सातवें स्थान पर हैं. अब उनके इन आंकड़ों में कोई इजाफा नहीं होगा, लेकिन मेंटॉर के रूप में उनका अनुभव चेन्नई के लिए अहम साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले SRH को झटका, ट्रेविस हेड ने छोड़ा साथ, कौन होगा अभिषेक शर्मा का नया ओपनिंग पार्टनर?