12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, MP पुलिस में ASI-सूबेदार के पदों भर्ती, कल से स्टार्ट होंगे आवेदन

MP ASI Steno Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का नया मौका आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सूबेदार (Stenographer/Ministerial) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर भर्ती निकाली गई है.

mp-police-asi-subedar-recruitment-2026-apply-online-655-posts
Image Source: Social Media

MP ASI Steno Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का नया मौका आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सूबेदार (Stenographer/Ministerial) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2026 और करेक्शन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2026 तय की गई है.

655 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के जरिए पुलिस विभाग में कुल 655 रिक्त पद भरे जाएंगे. इनमें सूबेदार (Stenographer/Ministerial) के 135 पद और Assistant Sub Inspector यानी ASI (Ministerial) के 520 पद शामिल हैं. ऐसे उम्मीदवार जो पुलिस विभाग में प्रशासनिक और मंत्रालयीन कार्य से जुड़े पदों पर सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर है.

12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही पद के अनुसार CPCT, DOEACC डिप्लोमा, ITI कंप्यूटर सर्टिफिकेट, इंजीनियरिंग, MCA, BCA, कंप्यूटर साइंस या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जैसी अतिरिक्त योग्यता मांगी गई है. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम उम्र वर्ग के अनुसार 33 या 38 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी और उम्र की गणना 8 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी.

कैसे भरें MP Police ASI भर्ती का फॉर्म?

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा. होम पेज पर Online Form - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police)-2026 लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरनी होगी. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक प्रति सुरक्षित रखना उचित रहेगा.

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल कैटेगरी और दूसरे राज्यों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित है. वहीं मध्य प्रदेश के OBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा. इसके अलावा पोर्टल शुल्क अलग से लागू होगा. रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन करके आवेदन करने पर पोर्टल फीस के तौर पर 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में शुल्क से जुड़ी पूरी जानकारी जरूर जांच लें.

लिखित परीक्षा के बाद चयन, इतनी मिलेगी सैलरी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रायोगिक परीक्षा के जरिए किया जाएगा. चयनित सूबेदार पद के उम्मीदवारों को 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. वहीं Assistant Sub Inspector पद पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए वेतनमान 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह बताया गया है. भर्ती की विस्तृत पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: HMT Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में निकली नौकरी, 80 हजार तक सैलरी; बिना परीक्षा के होगा चयन