Pappu Yadav Arrest: धोखे से किराए का आरोप, गिरफ्तारी और सियासी तूफान! सांसद पप्पू यादव फंसे?

MP Pappu Yadav arrested on charges of fraudulent rent

Pappu Yadav Arrest: पटना पुलिस ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना के मंदिरी इलाके में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी एक 31 साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश के बाद की गई है. इससे तीन दिन पहले कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी जारी किया था.

मामला साल 1995 का है, जब गर्दनीबाग थाना में एक शिकायत दर्ज हुई थी. शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल का आरोप है कि उनका मकान धोखे से किराए पर लिया गया था. मकान किराए पर लेते समय यह नहीं बताया गया कि वहां सांसद का दफ्तर चलाया जाएगा. बाद में जब मकान मालिक को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की.