हाई कोर्ट की सहमति के बाद ट्विशा शर्मा का होगा दूसरा पोस्टमार्टम, पति समर्थ सिंह ने सरेंडर का किया फैसला

Twisha Sharma Case: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया. मामले के आरोपी समर्थ सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली गई.

MP consent of the High Court second post-mortem of Twisha Sharma husband Samarth Singh surrender
Image Source: Social Media

Twisha Sharma Case: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया. मामले के आरोपी समर्थ सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली गई. सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका मुवक्किल अब निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है. इस फैसले के बाद अदालत की कार्यवाही का फोकस दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर केंद्रित हो गया.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरे पोस्टमार्टम की याचिका पर प्राथमिकता से विचार किया जाना चाहिए. इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबी और तीखी बहस भी हुई.

दूसरे पोस्टमार्टम पर कोर्ट में बहस

याचिकाकर्ता पक्ष ने अदालत में दावा किया कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए दूसरा पोस्टमार्टम जरूरी है. वहीं दूसरी ओर विरोधी पक्ष ने इस मांग का कड़ा विरोध किया. उनका कहना था कि एम्स के डॉक्टरों द्वारा किया गया पहला पोस्टमार्टम पूरी तरह पर्याप्त और विश्वसनीय है.

विरोध पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि दोबारा पोस्टमार्टम की मांग मेडिकल टीम की निष्पक्षता और विशेषज्ञता पर सवाल उठाने जैसा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की मांग चिकित्सा प्रक्रिया और डॉक्टरों की विश्वसनीयता को कमजोर करती है.

पीड़ित परिवार की आशंका पर कोर्ट गंभीर

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने एम्स के डॉक्टरों की निष्पक्षता और ईमानदारी का बचाव करते हुए कहा कि मेडिकल टीम पर भरोसा किया जाना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अगर पीड़ित परिवार को लगता है कि कुछ पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो दूसरी राय लेने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की निष्पक्षता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता, लेकिन परिवार की शंका को भी पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

अंतिम संस्कार में देरी का भी विरोध

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह की ओर से पेश वकील ने दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि शव को लंबे समय तक रोके रखना उचित नहीं है. उन्होंने अदालत में कहा कि ट्विशा परिवार की बहू थीं और उनका अंतिम संस्कार करना परिवार की जिम्मेदारी है. लंबी बहस के बाद हाई कोर्ट ने सेकंड पोस्टमार्टम की मांग पर सहमति जता दी है. अब मामले में आगे की प्रक्रिया और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- Weather: ये तो बस ट्रेलर है, असली गर्मी तो बाकी है... धरती बनेगी धधकती भट्टी! मंडरा रहा अकाल का खतरा