हो गया कंफर्म, कल इतने बजे आएंगे एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे; इन 5 तरीकों से करें चेक

MPBSE MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है. रिजल्ट आते ही लिंक एक्टिव हो जाएगा और छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे.

MP Board 10th-12th results will come tomorrow at this time check in these 5 ways
Image Source: Social Media

MPBSE MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है. रिजल्ट आते ही लिंक एक्टिव हो जाएगा और छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे.

इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे. इनमें 10वीं के लगभग 9 लाख से ज्यादा और 12वीं के करीब 7 लाख छात्र थे. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा होने के कारण रिजल्ट का इंतजार भी काफी समय से किया जा रहा था.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में 12वीं का रिजल्ट 6 मई को आया था. उस समय कुल पास प्रतिशत करीब 74.48 फीसदी रहा था. इस बार रिजल्ट पहले जारी हो रहा है, जिससे छात्रों में उत्साह और बढ़ गया है.

रिजल्ट देखने के आसान तरीके

  • छात्र कई तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  • पहला तरीका है ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखना.
  • दूसरा तरीका mpresults वेबसाइट का इस्तेमाल करना.
  • तीसरा तरीका mponline पोर्टल से रिजल्ट देखना.
  • चौथा तरीका DigiLocker ऐप के जरिए रिजल्ट चेक करना.
  • पांचवां तरीका SMS के जरिए रिजल्ट पाना है.

वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले mpresults.nic.in या mpbse.nic.in वेबसाइट खोलें.
  • होमपेज पर MP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • आप चाहें तो अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं.

MP Online से रिजल्ट कैसे देखें

  • mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • रिजल्ट सेक्शन में जाकर MP Board Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें.
  • रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा.

DigiLocker से ऐसे मिलेगा रिजल्ट

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
  • अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें.
  • Education सेक्शन में जाकर MP Board चुनें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें.
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

  • अगर इंटरनेट नहीं है तो SMS से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
  • टाइप करें MPBSE10 या MPBSE12 और अपना रोल नंबर लिखें.
  • इसे 56263 नंबर पर भेज दें.
  • कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा.

मोबाइल ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट

  • छात्र MPBSE का मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट देख सकते हैं.
  • ऐप में लॉगिन करें, रोल नंबर डालें और तुरंत अपना रिजल्ट चेक करें.
  • अब बस कुछ ही घंटों में छात्रों की मेहनत का नतीजा सामने होगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान टकराव बना ‘शतरंज का खेल’, हर चाल पर पलटवार; दुनिया भर में बढ़ा रणनीतिक तनाव