राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) में अब मदर डेयरी भैंस का दूध भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी. इसकी कीमत 70 रुपये प्रति लीटर होगी. एक सप्ताह के भीतर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भैंस का दूध उपलब्ध होगा. एनसीआर की मुख्य दूध वितरण कंपनी मदर डेरी के मुताबिक, कंपनी अब गाय के बाद लोगों को भैंस का दूध भी उपलब्ध कराएगी. 70 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध इस दूध में ए-टू प्रोटीन, सॉलिड नॉट फैट (एनएसएफ) और 6.5 प्रति वसा होगा. कंपनी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के लाखों उपभोक्ता उनके नए प्रोडक्ट को भी खरीदेंगे. यही वजह है कि गाय के बाद अब भैंस के दूध को उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है.
70 रुपये प्रति लीटर होगी कीमत
कंपनी का यह भी मानना है कि यह सबसे महंगा दूध होगा, क्योंकि इसे 70 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध करवाया जाएगा. उधर, कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि भैंस का दूध फिलहाल आधा लीटर के अलावा एक लीटर के पैक में लोगों के लिए उपलब्ध होगा. सभी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की तुलना में यह सबसे महंगा दूध होगा. कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में यह सबसे महंगा दूध होगा, क्योंकि इसकी कीमत 70 रुपये प्रति लीटर होगी, वहीं फूल क्रीम दूध की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगी.
स्वादिष्ट और पौष्टिक होगा दूध
कंपनी का मानना है कि उपभोक्ताओं की ओर से और भारी मांग को देखते हुए भैंस के दूध को बाजार में उतारा गया है, यह पीने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी पौष्टिक होगा. कंपनी का दावा है कि भैंस का दूध फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध होगा, लेकिन आगामी कुछ महीनों में इसे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली से सटे हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी मदर डेरी भैंस का दूध बाजार में उतारेगी.