Mother Dairy Price Hike: महंगाई की मार एक बार फिर आपकी रसोई तक पहुंच गई है. इस बार असर पड़ा है दूध पर. मदर डेयरी ने 30 अप्रैल 2025 से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह फैसला दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में लागू होगा और इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा.
क्या हैं नई कीमतें?
मदर डेयरी के विभिन्न दूध उत्पादों की नई दरें इस प्रकार हैं:
दूध का प्रकार पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹)
टोंड दूध (बल्क वेंड) – 1 लीटर 54 56
टोंड दूध (पाउच) – 1 लीटर 56 57
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर 68 69
डबल टोंड दूध – 1 लीटर 49 51
गाय का दूध – 1 लीटर 57 59
Mother Dairy is constrained to revise the consumer price of its liquid milk by up to Rs. 2 per litre, effective from April 30, 2025. This price revision has been necessitated to address the significant increase in procurement costs, which have gone up by Rs. 4 – 5 per litre over… pic.twitter.com/8XMpNOHgJT
— ANI (@ANI) April 29, 2025
कीमत क्यों बढ़ाई गई?
मदर डेयरी के अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ महीनों में दूध की खरीद लागत 4-5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है. गर्मियों की शुरुआत और तापमान में लगातार बढ़ोतरी ने दूध उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है. ऐसे में किसानों को सही मूल्य देना और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध कराना कंपनी के लिए संतुलन बनाने का विषय बन गया है.
कंपनी की सफाई
मदर डेयरी का कहना है कि वह हर दिन करीब 35 लाख लीटर दूध दिल्ली-एनसीआर में अपने आउटलेट्स, रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स माध्यमों से बेचती है. कंपनी ने बताया कि वह पहले से ही किसानों से कच्चा दूध महंगे दामों पर खरीद रही थी, लेकिन उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं डाल रही थी. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि मूल्य संशोधन जरूरी हो गया है.
क्या अमूल ने भी बढ़ाई कीमत?
फिलहाल अमूल कंंपनी की ओर से कीमत की बढ़ोत्तरी पर कोई जानकारी सामने नहींं आई है. हालांंकि इस साल की शुरुआत में अमूल ने कीमतों में कटौती की थी. लेकिन उसके कुछ समय के बाद अमूल गोल्ड, ताजा टी स्पेशल के दाम बढ़ाकर बड़ा झटका भी दिया था.
यह भी पढ़े: जस्टिस बी.आर. गवई होंगे अगले CJI, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, इस दिन संभालेंगे पद