Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट जंग के बीच Modi सरकार का बड़ा कदम, पेट्रोल और डीजल हुए सस्ते!

Modi government amid Middle East war petrol diesel become cheaper

Petrol and Diesel Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने ईंधन पर लगने वाली अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है, जिससे आने वाले दिनों में आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

सरकार के नए फैसले के अनुसार:

  • पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है
  • डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य (0) कर दी गई है

इस कटौती के बाद उम्मीद की जा रही है कि तेल कंपनियां जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर सकती हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.