थाईलैंड के बैंकॉक में शुक्रवार सुबह ग्लैमर, ग्रेस और ग्लोबल ब्यूटी का एक शानदार संगम देखने को मिला, जहां मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य फिनाले आयोजित हुआ. भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू हुए इस इवेंट में दुनिया भर की सुंदरियों ने ताज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. लंबी प्रतियोगिता और कई राउंड्स के बाद आखिरकार मिस मेक्सिको ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया.
टॉप फाइव—कौन रहा किस पोजिशन पर?
फिनाले में मेक्सिको की विनर घोषणा के बाद बाकी उपविजेताओं के नाम भी सामने आए:
भारत की मनिका विश्वकर्मा बाहर, टॉप 12 में जगह नहीं
भारत की उम्मीदों का भार उठाते हुए 22 वर्षीय मनिका विश्वकर्मा इस वर्ष की प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों के साथ मैदान में उतरी थीं. हालांकि, कड़ी टक्कर और तीव्र मुकाबले के बीच मनिका टॉप 12 में प्रवेश नहीं कर सकीं.टॉप 12 फाइनलिस्ट में चिली, क्यूबा, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, चीन, वेनेजुएला, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर का चयन किया गया.
विक्टोरिया केजर ने पहनाया मेक्सिको को ताज
पिछले साल मिस यूनिवर्स 2024 का ताज जीतने वाली डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने फिनाले में पारंपरिक अंदाज़ में मेक्सिको की नई विनर को ताज पहनाया. 2024 में यह ताज जीतकर वह अपने देश की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं.
70 साल पुरानी परंपरा—संस्कार और सशक्तिकरण का मंच
1952 में स्थापित मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन महिलाओं के लिए सिर्फ सौंदर्य का मंच ही नहीं, बल्कि लीडरशिप, एजुकेशन, सोशल इंपैक्ट, विविधता और पर्सनल डेवलपमेंट का वैश्विक प्लेटफॉर्म माना जाता है. हर साल लाखों दर्शक इस प्रतियोगिता को देखते हैं, और इसे युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जाता है.
इस बार विवादों ने भी खींचा ध्यान
मिस यूनिवर्स 2025 सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहा. फिनाले से तीन दिन पहले जज और म्यूजिशियन उमर हार्फूच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.इसके बाद एक और बड़ा झटका तब लगा जब फ्रांस के फुटबॉल मैनेजर और दूसरे जज क्लाउड मैकेले ने भी इस्तीफा दे दिया. इन घटनाओं ने प्रतियोगिता की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए.
दो हफ्ते पहले फातिमा बॉश से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद
मेक्सिको की फातिमा बॉश ने भले ही मिस यूनिवर्स का ताज जीत लिया हो, लेकिन उनकी यात्रा बिल्कुल आसान नहीं रही.दो सप्ताह पहले एक लाइव मीटिंग के दौरान मिस यूनिवर्स की मेजबान नवात इत्सराग्रिसिल ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए ‘Dumbhead’ शब्द का इस्तेमाल किया था.इस अपमान के बाद फातिमा ने मीटिंग से वॉकआउट कर दिया था, जिसके बाद पूरा मामला विवादों में घिर गया था.
यह भी पढ़ें: अंडा या पनीर... आपकी थाली में किसे मिले ज्यादा जगह? जानिए कौन है असली हाई-प्रोटीन का चैंपियन