Samrat Chaudhary News: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है. बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके साथ ही नई सरकार ने कामकाज भी शुरू कर दिया.
नई सरकार में बीजेपी और जेडीयू दोनों की भागीदारी है. शपथ के बाद ही विभागों का बंटवारा कर दिया गया, ताकि सरकार बिना देरी के काम शुरू कर सके. इस बार सरकार में बीजेपी के पास ज्यादा जिम्मेदारी है. बीजेपी के पास कुल 29 विभाग हैं, जबकि जेडीयू के पास 18 विभाग दिए गए हैं.
Bihar Cabinet allocation | CM Samrat Choudhary keeps 29 departments, including Home, Agriculture, Health, Tourism, Art and Culture and Sports.
— ANI (@ANI) April 15, 2026
Deputy CM Vijay Kumar Chaudhary gets 10 departments, including Water Resources, Minority Welfare, Education, Higher Education,… pic.twitter.com/snyHPVpWpC
मुख्यमंत्री के पास बड़े विभाग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कई अहम विभाग रखे हैं. उनके पास गृह विभाग के अलावा पथ निर्माण, राजस्व, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, कला-संस्कृति, सहकारिता, पर्यावरण और पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी हैं. इन विभागों को सरकार के लिए बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि ये सीधे जनता की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं.
डिप्टी सीएम विजय चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Vijay Kumar Choudhary को डिप्टी सीएम बनाया गया है. उन्हें जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और उच्च शिक्षा जैसे करीब 10 विभाग दिए गए हैं. इन विभागों के जरिए शिक्षा और गांवों के विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा.
बिजेंद्र यादव के पास अहम मंत्रालय
दूसरे डिप्टी सीएम Bijendra Yadav को ऊर्जा, वित्त, वाणिज्य, समाज कल्याण, खाद्य और ग्रामीण कार्य जैसे 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. इन विभागों का सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जरूरतों पर पड़ता है.
नई सरकार से क्या उम्मीद?
नई सरकार बनने के बाद लोगों को अब विकास और बेहतर कामकाज की उम्मीद है. खासकर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार से तेज फैसलों की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढे़ं- इंतजार हुआ खत्म! CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट; यहां से करें चेक