Reels बनाने वालों की बल्ले बल्ले, नए फीचर से दोगुनी हो जाएगी कमाई, जानिए कैसे करेगा काम?

Meta New Feature: अगर आप फेसबुक या इंस्टाग्राम पर विदेशी भाषा की रील्स देखकर सोचते हैं कि काश इसे समझ पाते तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. Meta ने अपने AI-पावर्ड वॉइस ट्रांसलेशन फीचर में अब हिंदी और पुर्तगाली को भी शामिल कर लिया है.

Meta rolls out new feature for Instagram and Facebook Reels creators
Image Source: Freepik

Meta New Feature: अगर आप फेसबुक या इंस्टाग्राम पर विदेशी भाषा की रील्स देखकर सोचते हैं कि काश इसे समझ पाते तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. Meta ने अपने AI-पावर्ड वॉइस ट्रांसलेशन फीचर में अब हिंदी और पुर्तगाली को भी शामिल कर लिया है. अब रील्स देखना और उन्हें समझना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा, वो भी बिना किसी सेटिंग बदले.

कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Meta का यह नया फीचर खास तौर पर रील क्रिएटर्स के लिए एक शानदार टूल है. यह न केवल कंटेंट को नई भाषाओं में ट्रांसलेट करता है, बल्कि आपकी आवाज़ की टोन और एक्सप्रेशन भी उसी तरह बरकरार रखता है. इतना ही नहीं, लिप-सिंकिंग भी इतनी सटीक है कि आपके होंठों की हरकतें ट्रांसलेटेड वॉयस से पूरी तरह मेल खाती हैं.

Instagram हेड ने खुद किया डेमो

Instagram प्रमुख एडम मोसेरी ने इस फीचर का डेमो खुद हिंदी, स्पैनिश और पुर्तगाली भाषाओं में बोलकर दिया. उन्होंने कहा, “Instagram पर अधिकतर कंटेंट ऐसी भाषा में होता है जिसे हम समझ नहीं पाते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम उसमें रुचि नहीं रखते.”

किन्हें मिलेगा ये फीचर?

यह फीचर अभी सभी पब्लिक Instagram अकाउंट्स और Facebook क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है जिनके 1000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. क्रिएटर्स चाहें तो इस फीचर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं. इसके साथ ही वे अपनी ट्रांसलेटेड रील्स को रीव्यू या डिलीट भी कर सकते हैं.

व्यूअर्स को भी मिलेगी कंट्रोल की सुविधा

Meta का यह फीचर सिर्फ क्रिएटर्स तक सीमित नहीं है. रील देखने वाले यूज़र्स भी तय कर सकते हैं कि वे वीडियो मूल भाषा में देखें या अनुवादित भाषा में. इसके लिए रील प्ले करते समय तीन डॉट्स वाले मेन्यू में जाकर Audio and Language Settings में “Don’t Translate” ऑप्शन चुन सकते हैं.

रील अपलोड करते समय दिखेगा नया ऑप्शन

जब कोई क्रिएटर रील अपलोड करेगा, तो उसे एक नया विकल्प मिलेगा “Translate your voice with Meta AI”. इसके ज़रिए वह तय कर सकता है कि वह अपनी आवाज़ को AI से ट्रांसलेट करवाना चाहता है या नहीं, और लिप-सिंकिंग एक्टिव करना है या नहीं.

किस भाषा में मिल रहा है ज़्यादा प्यार

Meta का यह फीचर न केवल ट्रांसलेट करता है, बल्कि क्रिएटर्स को यह भी दिखाता है कि उनकी रील को कौन-सी भाषा में कितने व्यूज़ मिल रहे हैं. इससे उन्हें समझने में मदद मिलेगी कि उनका कंटेंट किस भाषाई ऑडियंस में ज़्यादा लोकप्रिय हो रहा है.

किन वीडियोज़ पर सबसे बेहतर काम करेगा?

Meta का कहना है कि यह AI फीचर फेस-टू-कैमरा यानी ऐसे वीडियो में सबसे बेहतर रिज़ल्ट देगा जिसमें स्पीकर का चेहरा और होंठ स्पष्ट दिखाई देते हैं. यानी अगर आप सीधे कैमरे में बोलते हैं, तो यह फीचर आपके लिए और भी ज़्यादा कारगर साबित होगा.

ये भी पढ़ें: अब ChatGPT से भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, NPCI ने Razorpay और OpenAI से की डील, मिलेंगे कई नए फीचर्स