May Theatre Release: मई का महीना बॉलीवुड के फैंस के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आ रहा है, क्योंकि इस महीने कई बड़ी और दिलचस्प फिल्में रिलीज होने वाली हैं. वरुण धवन, बॉबी देओल, आयुष्मान खुराना जैसे सितारों की फिल्मों के साथ-साथ रितेश देशमुख की राजा शिवाजी जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्म भी दर्शकों के बीच आ रही है. इससे साफ है कि यह महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. अगर आप भी बॉलीवुड के बड़े नामों से जुड़ी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, तो मई में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा.
'है जवानी तो इश्क होना है'
22 मई को वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हो रही है, जिसे डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं.
'आखिरी सवाल'
8 मई को संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ दर्शकों के बीच आएगी.
'चांद मेरा दिल'
22 मई को रिलीज हो रही ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की लव स्टोरी देखने को मिलेगी.
‘बंदर’
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई को रिलीज होने जा रही है, और इसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.
'राजा शिवाजी'
1 मई को रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज होगी, जिसे उन्होंने डायरेक्ट भी किया है.
‘एक दिन’
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई को रिलीज हो रही है, जो रितेश की फिल्म 'राजा शिवाजी' के साथ क्लैश करेगी.
'दादी की शादी'
8 मई को नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर कॉमेडी-ड्रामा ‘दादी की शादी’ रिलीज होगी.
‘पति पत्नी और वो दो’
15 मई को आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हो रही है.
'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट'
7 मई को ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ एक माइथोलॉजिकल ड्रामा के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Collection: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही 'भूत बंगला', 10वें भी हुई छप्परफाड़ कमाई