Dubai में छिपा Sambhal हिंसा का Mastermind, CM Yogi की Police ने कर दी बड़ी कार्रवाई!

Mastermind of Sambhal violence hidden in Dubai UP Police

संभल हिंसा मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शारिक सट्टा के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे इस आरोपी पर दबाव बढ़ाने के लिए बुधवार को अदालत के आदेश के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई. पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शारिक सट्टा के दीपासराय स्थित मकान को कुर्क किया.

पुलिस जांच में सामने आया है कि शारिक सट्टा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी नाम “हुसैन” के जरिए पासपोर्ट बनवाया था. इसी फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर वह भारत से दुबई फरार हो गया. यह पासपोर्ट उसने साल 2020 में दिल्ली के पते पर जारी कराया था.

देश छोड़ने के बाद भी शारिक सट्टा की आपराधिक गतिविधियां थमी नहीं. पुलिस के अनुसार वह दुबई से अपने गिरोह को ऑपरेट कर रहा है और भारत में अपने नेटवर्क के जरिए गतिविधियों को अंजाम दिला रहा है.