अगर आप चार पहिया वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मारुति सुजुकी डिजायर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत और फीचर्स दोनों ही आकर्षक हैं. आम लोगों के बीच इस गाड़ी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. लोग इसे निजी और व्यावसायिक उपयोग के लिए घर ला रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आप कैसे आसान किस्तों में मारुति सुजुकी डिजायर को घर ला सकते हैं.
मारुति सुजुकी डिजायर को घर लाने के लिए आपको कम से कम 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा. आप 1 लाख रुपये के तत्काल खर्च पर गाड़ी घर ला सकते हैं, जबकि बाकी रकम आपको हर महीने किश्तों में चुकानी होगी. अगर आप एक लाख रुपये का डाउन पेमेंट देते हैं तो आपको किश्तों में कितने रुपये चुकाने होंगे इसकी पूरी जानकारी समझ लें.
अगर मारुति डिजायर की कीमत 6.51 लाख रुपये है और आप इस पर 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट दे रहे हैं, और अगर आप 5 साल के लिए ईएमआई बनाते हैं तो आपसे करीब 9.8 फीसदी की दर से ब्याज लिया जाएगा, जो अलग-अलग बैंकों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. अब आपको प्रति माह 13,408 रुपये की कुल 60 किस्तें चुकानी होंगी.
मारुति डिजायर एक सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान है, जो कि 31.12 किमी/किग्रा का माइलेज देती है. इंजन के तौर पर आपको 1.2 लीटर K12C डुअल जेट इंजन मिलता है. जो 76 bhp और 98.5 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.22 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार में आपको 7 इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है. यह एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले और मिरर लिंक को सपोर्ट करता है.