Ishk Karo Party: देश में हाल ही में चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने एक नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की है. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'इश्क करो पार्टी' (आईकेपी) रखा है और कहा है कि यह मंच देश की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के समाधान के लिए काम करेगा.
मार्कंडेय काटजू ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पार्टी की जानकारी साझा करते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को भी पार्टी से जुड़ने का निमंत्रण दिया. उनके इस प्रस्ताव के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है.
प्रेम और एकता को बताया बदलाव का आधार
काटजू का कहना है कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण और अन्य सामाजिक समस्याओं का समाधान लोगों के बीच एकता और आपसी प्रेम से संभव है. उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, भाषा और नस्ल के आधार पर भेदभाव खत्म कर सभी लोगों के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव विकसित करना जरूरी है.
Aims and objectives of Ishq Karo Party
— Markandey Katju (@mkatju) June 8, 2026
By Justice Katju, patron of IKP
Some people may think that the formation of the newly created IKP is a joke, a kind of Valentine's Day for promoting romance between boys and girls. But that is a total misconception.
In fact it is a very…
उनके अनुसार, जब समाज एकजुट होगा तभी बड़े स्तर पर जनआंदोलन और सकारात्मक बदलाव संभव हो पाएंगे.
नेताओं पर भी साधा निशाना
पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि कई राजनीतिक दल और नेता सत्ता हासिल करने में अधिक रुचि रखते हैं, जबकि आम लोगों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी का उद्देश्य लोगों को जोड़ना और जनहित के मुद्दों को केंद्र में लाना है.
कॉकरोच जनता पार्टी की आलोचना
मार्कंडेय काटजू ने कॉकरोच जनता पार्टी और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि केवल किसी मंत्री के इस्तीफे की मांग करने से व्यवस्था में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता.
काटजू के मुताबिक, यदि कोई मंत्री पद छोड़ भी देता है तो उसकी जगह दूसरा व्यक्ति आ जाएगा, इसलिए मूल समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना अधिक जरूरी है.
क्या है पूरा मामला?
हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई थी. इसी बीच मार्कंडेय काटजू ने अपनी नई पार्टी 'इश्क करो पार्टी' की घोषणा कर राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है.
हालांकि यह नई पार्टी आगे चलकर कितना प्रभाव डाल पाएगी, यह भविष्य तय करेगा, लेकिन इसकी घोषणा ने सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में काफी उत्सुकता जरूर पैदा कर दी है.
ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पोस्ट से बची युवक की जान, मेटा के सुसाइडल अलर्ट पर 8 मिनट में पहुंची पुलिस, जानें मामला